दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति ने. मंडेला का निधन
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का निधन हो गया है| मंडेला 95 साल के थे और पिछले एक साल से गंभीर रूप से बीमार थे| उन्हें फेफड़े में संक्रमण की समस्या थी, जिसकी वजह से वो अस्पताल में भर्ती थे| दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जूमा ने मंडेला के निधन की घोषणा की| नेल्सन मंडेला दुनिया के बेहतरीन राजनेताओं में शुमार किए जाते थे| उन्होंने दक्षिण अफ़्रीका में रंगभेद सरकार की जगह एक लोकतांत्रिक बहुनस्ली सरकार बनाने के लिए लंबा संघर्ष किया और इसके लिए वे 27 साल तक जेल में भी रहे| उनके इस संघर्ष की वजह से उनको साल 1990 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया| देश के पहले काले राष्ट्रपति का पद संभालते हुए उन्होंने कई दूसरे संघर्षों में भी शांति बहाल करवाने में अग्रणी भूमिका निभाई| साल 1993 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया| अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंडेला के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें दुनिया का सबसे साहसिक शख्स बताया है| तो वहीं राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी नेल्सन मंडेला के निधन पर शोक जताया है|
देशदुनिया
-
रमन सिंह ने कहा शुक्रिया जनता, राहुल चलेंगे अरविन्द की राह! 18:56 PM IST
-
यह ‘आप’ की जीत नहीं देश के जनता की जीत है: केजरीवाल 18:23 PM IST
-
सीएम प्रत्याशियों की लोकप्रियता का लाभ मिला: राजनाथ 17:59 PM IST
सुजीत के प्रोडक्शन और डायरेक्शन तले जॉन उतरेंगे खेल के मैदान में
,दे दना दन टाइटल, बड़े पर्दे पर जॉन को दे दना दन गोल दागते तो आपने पहले भी देखा है| फुटबॉल उनका पैशन है| और इसीलिए वो हमेशा स्पोर्ट्स को बढ़ावा देते नज़र आते हैं|...और भी