मै जिम्मेदारियों से भागने वाला इन्सान नहीं: नरेन्द्र मोदी
गांधीनगर: भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्यासी नरेंद्र मोदी ने कहा कि, वह जिम्मेदारियों से भागने वाले इन्सान नहीं है। मोदी ने कहा कि, यदि जिम्मेदारियों से भागना होता तो नरेन्द्र मोदी पैदा ही नहीं होता। यह बात उन्होंने बुधवार को गांधी नगर में फिक्की के सम्मलेन में देश के व्यवसाइयों को संबोधित करते हुए कहा। इसके साथ ही नरेन्द्र मोदी ने यूपीए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किये।
यूपीए सरकार पर प्रहार करते हुए मोदी ने कहा कि, केंद्र को सिर्फ फैसले लेने की चिंता है, देश की जनता की नहीं। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, केंद्र समय के साथ आगे नहीं बढ़ती। इसके अलावा मोदी ने कहा कि, आज के समय में लोग सिर्फ लच्छेदार भाषणों पर भरोसा नहीं करते। वह सरकार द्वारा किये गए विकास की तरफ ध्यान देतें हैं। उन्हें विकास और विश्वास का माहौल चाहिए। न कि, भाषणों का।
मोदी ने नेतृत्व क्षमता को अहम फैक्टर बताते हुए कहा कि, कुछ लोग इशारो-इशारों में मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और सोनिया गांधी) अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहें हैं। यह बात देश के लिए सबसे बड़ा निरासा का कारण है। बीते दिनों पटना के गांधी मैदान में आयोजित रैली के दौरान हुए बम धमाकों की बावत मोदी ने कहा कि, कुछ लोग मुझसे पूछते हैं कि मोदी जी आप भागे नहीं, और उनके सवाल का मैं एक ही जवाब देता हूं कि अगर अपनी जिम्मेदारियों से भागना होता तो मोदी पैदा ही नहीं होता।
यूपीए पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दस साल के शासन के कारण देश की आर्थिक स्थिति खराब रही। मोदी ने कहा कि, देश में प्राकृतिक संपदा का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने रोजगार के लिए उद्योगों के विकास पर जोर देते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का पूरा उपयोग होना चाहिए। मोदी ने कहा कि विकास के लिए युवाओं को जोड़ना बहुत जरूरी है।