प्रेमी युगल के बीच रोड़ा बना ‘पासपोर्ट’! 'भारत भ्रमण के दौरान महिलाएं सावधानी बरतें’ अब सब्सिडी पर 9 नहीं, 12 सिलेंडर मिलेंगे! लालू लिखेंगे किताब, विपक्षियों को करेंगे बेनकाब किसी पुलिसकर्मी को सस्पेंड नहीं करूँगा: कमिश्नर गृहमंत्री से मिले केजरीवाल, दे दी धरने पर बैठने की चेतावनी टीम इण्डिया की शीर्ष एकदिवसी रैंकिंग को खतरा! हॉकी वर्ल्ड लीग: टीम इण्डिया ने जर्मनी को 5-4 से हराया मिशन 2014 के लिए भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक आज से शुक्रवार को बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 225 अंक लुढ़का लूप मोबाइल को खरीदने की तैयारी में भारती एयरटेल! राहुल ने विपक्ष पर बोला हमला, गिनाई यूपीए की उपलब्धियां अरविन्द के दावों की खुल रही है पोल! मीडिया पर भड़के सिसोदिया, बताया 'पुलिस का प्रवक्ता' दिल मिल गए! महंगाई बढ़ी तो, आमदनी भी बढ़ी: PM जज़्बे को सलाम 27 जनवरी को 1 लाख लोग गुनगुनाएंगे 'ऐ मेरे वतन के लोगों..' किन्‍नरों ने 'आप' कार्यकर्ताओं को पीटा सरकारी मेडिकल कॉलेज में जारी मौत का सिलसिला
बीजीपी, कांग्रेस और सपा से सीधी लड़ाई: मायावती

 

लखनऊ: आज लखनऊ में अपने जन्मदिवस के मुकर पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमों मायावती ने रैली को संबोधित करते हुए सूबे की सरकार यानि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला। माया ने अपने समर्थकों के बीच कहा कि, वह इस बार कांग्रेस, भाजपा और सपा से सीधी लड़ाई लड़ेंगी। माया ने कहा कि, इस बार वह किसी को भी समर्थन नहीं देंगी। साथ ही माया ने कहा कि, राज्य की सपा सरकार उनके शासन काल की योजनाओं को बंद करवा दिया। सपा सरकार राज्य की जनता को खुशी नहीं देखना चाहती।

 

माया ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, आप लोग कांग्रेस, भाजपा और सपा जैसी पार्टियों से सावधान रहें। माया ने कहा कि, यह तीनों ही बसपा के खिलाफ साजिश रचती रहती हैं। इसके आलावा माया ने कांग्रेस पर अपने खिलाफ  सीबीआई के बिना वजह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। माया ने कहा कि, कांग्रेस और भाजपा दोनों ने मुझे ब्लैकमेल किया है। माया ने कहा कि, वर्ष 2003 में गठबंधन के लिए भाजपा ने मुझ पर सीबीआई के हवाले से दबाव बनाया था।

 

माया ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि, अखिलेश यादव भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा देते हैं। जिसके चलते अब उत्तर प्रदेश अब 'क्राइम प्रदेश' बन गया है। इसके अलावा माया ने सपा पर जातिवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया और कहा कि उनके (मायावती के) शासनकाल के दौरान मुस्लिम अधिक सुरक्षित थे। लोकसभा चुनाव में बसपा के गठबंधन संबंधी सभी बातो पर आज मायावती ने विराम लगा दिया। माया ने कहा कि, बसपा के गठन के बाद यहां मुस्लिम लोग देश में खुद को काफी हद तक सुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

 

माया ने कहा कि, यदि मुस्लिम वोट आगामी लोकसभा चुनाव में बंटने की बजाय एकजुट होकर बसपा को वोट दे, तो भाजपा तथा अन्य सांप्रदायिक ताकतें काफी कमजोर हो जाएंगी। चुनाव के बाद बसपा को 'बैलेंस ऑफ पावर' बनाना होगा। माया ने अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा कि, मौजूदा सरकार मुसलमानों के बीच झगड़ा कराने के लिए कई संस्थानों के नाम बदलकर कुछ मुस्लिम हस्तियों के नाम रख दिएं हैं।

 

नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए माया ने कहा कि, एक मशहूर कहावत है ‘जो गरजते हैं वह बरसते नहीं।‘ माया ने कहा कि, यह कहावत नरेन्द्र मोदी पर बिलकुल ठीक बैठती है। माया ने कहा कि, नरेन्द्र मोदी सिर्फ गुजरात का ध्यान दें। वह देश के बारे में न सोंचे। माया ने मोदी को कहा कि, कैग की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात का हर तीसरा बच्चा कुपोषित है। माया ने यह भी कहा कि, केंद्र में तो भाजपा ने संविधान की समीक्षा की आड़ में दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म करने की साजिश रची थी, बसपा ने आंदोलन करके उनकी साजिश को कामयाब नहीं होने दिया।

 

आगे माया ने कहा कि, भाजपा के शासनकाल में कई तरह की आतंकी घटनाएं घटी। माया ने कह अकी, उत्तर प्रदेश राज्य में भाजपा के कार्यकाल में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराकर सांप्रदायिक तनाव पैदा किया गया। गुजरात में लोकायुक्त के बहाने नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए माया ने कहा कि, मोदी ने अपने राज्य में भ्रष्टाचार रोकने वाली संस्था लोकायुक्त को नहीं बनने दिया। जो कमजोर संस्था बनी, वह अदालत के दखल के कारण बनी। इससे भ्रष्टाचार नहीं रुकेगा।

 

माया ने ‘रन फॉर यूनिटी’ के बहाने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, मोदी ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मारक का निर्माण कराने और 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' बनवाने का ऐलान किया और हाल में पटेल की 63वीं पुण्यतिथि के मौके पर वरिष्ठ नेताओं और अन्य लोगों की दौड़ कराई, जो वोट लेने का कोरा नाटक मात्र है। वहीँ कांग्रेस पर तंज कसते हुए माया ने कहा कि, केंद्र की हर प्रकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में गरीब, मजदूर समेत हर वर्ग परेशान है और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। ढुलमुल विदेश नीति के कारण देश की सीमाएं भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं।

 

अब लोकसभा चुनाव में बसपा के हाथ क्या लगता है यह तो बाद की बात है। लेकिन, उत्तर प्रदेश राज्य में सभी राजनीतिक पार्टियां मुस्लिम कार्ड खेलने से नहीं चूंक रही हैं। हर कोई मुस्लिम वोट खीचने के चक्कर में लगा हुआ है। कभी कोई दंगो का बहाना लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहा है तो कभी केंद्र पर ठीकरा फोड़कर कोई आरोप लगा रहा है। आब मायावती कह रहीं है कि, लोकसभा चुनाव में उनकी कांग्रेस, भाजपा और सपा से सीधी टक्कर होगी। और वह किसी को समर्थन नहीं देंगी। अब यह तो समय ही बताएगा कि, बसपा कांग्रेस को समर्थन देती है अथवा नहीं।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn