शुक्रवार को बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 225 अंक लुढ़का लूप मोबाइल को खरीदने की तैयारी में भारती एयरटेल! राहुल ने विपक्ष पर बोला हमला, गिनाई यूपीए की उपलब्धियां अरविन्द के दावों की खुल रही है पोल! मीडिया पर भड़के सिसोदिया, बताया 'पुलिस का प्रवक्ता' दिल मिल गए! महंगाई बढ़ी तो, आमदनी भी बढ़ी: PM जज़्बे को सलाम 27 जनवरी को 1 लाख लोग गुनगुनाएंगे 'ऐ मेरे वतन के लोगों..' किन्‍नरों ने 'आप' कार्यकर्ताओं को पीटा सरकारी मेडिकल कॉलेज में जारी मौत का सिलसिला PM नहीं बन पाएंगे मोदी, कांग्रेस की बैठक में चाय बेचें: अय्यर सचिन 4 फरवरी को होंगे भारत रत्न से सम्मानित चेहरा बदलने से कुछ नहीं होगा: नकवी स्कूल के शौचालय में मिला महिला और बच्ची का शव आत्मरक्षा के गुर सीखें लड़कियां: मेरीकॉम जो दिल में है, सब बता दूंगा: राहुल राहुल पर फैसला अंतिम: सोनिया मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा सेन का निधन दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री
कोई गांधी कांग्रेस को दोबारा नहीं खड़ा कर सकता: मेनका

 

कानपुर: भारतीय जनता पार्टी की नेता मेनका गांधी ने आज कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मेनका ने कांग्रेस को राजा विहीन पार्टी करार दिया है। कांग्रेस के खिलाफ कटाक्ष करते हुए मेनका ने कहा कि, अब कोई भी गांधी मैदान में आ जाए लेकिन वह कांग्रेस पार्टी को दोबारा नही खड़ा कर सकता है क्योंकि यह पार्टी अब किंग माइनस (राजा विहीन) पार्टी हो गई है।

 

इसके आलावा मेनका ने कहा कि, इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से भाजपा का मुकाबला नहीं होगा। क्योंकि, कांग्रेस के बॉस का नहीं है भाजपा से मुकाबला करना। अब कांग्रेस कहीं की नहीं रही। उक्त बातें मेनका ने कानपुर में आज वन्य जीव संरक्षण तथा प्रबंधन विषय पर एक कार्यशाला में में कहीं।

 

मेनका गांधी से जब यह पूछा गया कि, कांग्रेस राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने जा रही है तो इस पर आप क्या कहना चाहोगी। प्रत्युत्तर में मेनका ने कहा कि, कांग्रेस अब किसी भी गांधी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बना दें यह पार्टी अब दोबारा खड़ी नही हो सकती है। पहले जमाने में राजा किसी भी वस्तु पर हाथ रख देता था वह सोना हो जाता था। कांग्रेस में अब ऐसा कोई राजा नहीं रहा।

 

मेनका ने ‘आप’ के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को भी नहीं बख्सा। अरविन्द पर कटाक्ष करते हुए मेनका ने कहा कि, केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को पानी बिजली के मकडज़ाल में उलझा कर जनता के साथ छलावा किया है। वायदे तो बहुत किए और सत्ता में भी आ गए लेकिन अब अगर वायदे नही पूरे कर पाए तो जनता उनसे सवाल करेगी। मेनका ने कहा कि, अरविन्द जनता से किए गए वादे को पूरा कर ही नहीं सकते। उन्होंने सत्ता सुख भोगने के लिए अपने धुर-विरोधी कांग्रेस से ही समर्थन ले लिया है।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn