पढ़े..! विजय शंखनाद रैली में नरेन्द्र मोदी का पूरा भाषण
23 Jan 2014

 

गोरखपुर/नई दिल्ली: भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी आज भाजपा द्वारा आयोजित विजय शंखनाद रैली में जन सैलाब के संबोधित करते हुए केंद्र सरकार व कांग्रेस साथ में उसकी सहयोगी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। यूपीए की सहयोगी पार्टियों सपा, बसपा और खुद कांग्रेस को ‘स’ ‘ब’ ‘का’ की संज्ञा प्रदान की है। यानि ‘स’ (सपा) ‘ब’ (बसपा) ‘का’ (कांग्रेस) इन सबका मालिक एक यानि कांग्रेस।

 

सरदार परेल का जिक्र

 

सबसे पहले नरेन्द्र मोदी ने जन सैलाब को धन्यबाद दिया। उसके बाद उन्होंने कहा कि, आज गोरखपुर की आवाज बनारस की गलियों में भी गूँज रही है। आपको बता दें कि, सपा सुप्रीमों आज वाराणसी में अपनी रैली कर रहें हैं। मोदी ने कहा कि, चुनाव बहुत हुए लेकिन, वर्ष 2014 का चुनाव सबसे अलग होगा। देश के करोडो लोगों ने कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का निर्णय ले लिए है। साथ ही कांग्रेस के साथी दलों की भी विदाई तय करी दी है।

 

 

मोदी ने कहा कि, जल्द ही देश कांग्रेस मुक्त होगा। इसके अलावा मोदी ने कहा कि, उन्हें खुशे है कि, 15 दिसंबर को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर पूरे देश में एक साथ पचास लाख लोगों ने दौड़ा था और यह एक विश्व रिकार्ड भी है। मोदी ने कहा कि, उस दौड़ा में उत्तर प्रदेश के लाखो नौजवान ठण्ड में एकता के लिए दौड़े थे। मोदी ने कहा कि, जो किसानों ने अपने कृष कार्य में शामिल हथियार पटेल जी की मूर्ति बनाने के लिए दिए है उससे लिबर्टी के स्टेच्यु से भी बड़ी मूर्ती पटेल जी की बनेगी। बड़ी ही नहीं दोगुना बड़ी। उत्तर प्रदेश के किसानों ने पटेल की प्रतिमा बनाने के लिए लोहे और अपनी कृषक औजार दिए इसके लिए राज्य के किसानों का कोटि-कोटि धन्यवाद।

 

 

गोरखपुर पर डाला प्रकास

 

नरेन्द्र मोदी ने गोरखपुर की बात करते हुए कहा कि, हमारे देश के ऋषियों का चांटा और उनके संस्कृति की बात गीता प्रेस गोरखपुर ने छापकर इस देश की बड़ी सेवा की है। वहीँ समाज आगे बढ़ता है जो हर समय ज्ञान उपासना की अपनी साधना निरंतर बनाए रखता है। इसे बखूबी गोरखपुर और गोरखपुर प्रेस ने निभाया है इसके लिए गोरखपुर और गोरखपुर प्रेस का धन्यवाद।

 

हालिया विधानसभा चुनाव को बताया ट्रेलर

 

हाल में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में 3 राज्यों में मिले बहुमत से गदगद मोदी ने कहा कि, यह सिर्फ ट्रेलर था और अभी पूरी फिल्म बाकी है। मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, कुछ लोग (इशारों में कान्ग्रे) दलित, आदिवासी, पीड़ितों और शोषितों को अपनी जेब में रखते है। वह लोग इन्हें इन्सान नहीं मानते वह इन्हें सिर्फ इन्हें वोट बैंक मानते हैं। मोदी ने कहा कि, कांग्रेस यह सोचते थी कि, भाजपा आसमान से गिरे और यह दलितों, शोषितों, पीड़ितों के दिलों में जगह न बना सके। लेकिन, चार राज्यों में जीत पर भाजपा ने कांग्रेस के इस विचार को नीचा साबित कर दिया।

 

हम अनुसूचितों के दिल में भी हैं

 

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, हम शोषितों, पीड़ितों, गरीबों के दिल में हैं। मोदी ने कहा कि, जो भाजपा ने राजस्थान में किया इससे यह साबित होता है कि, समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा के साथ है। मोदी ने बताया कि, राजस्थान में अनुसूचित जाति की 34 सीटें हैं और उन 34 में से एक भी सीटें कांग्रेस को नहीं मिली। उनमे से 32 सीटें भाजपा को मिली जबकि, दो अन्य दलों के खाते में गई। इसी तरफ छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति की 10 सीटें हैं। वहां पर कांग्रेस को 1 सीट मिली। बाकी के नौ सीटों पर भाजपा को विजय मिली। ऐसे ही मध्य प्रदेश में 38 अनुसूचित जाति की सीटें हैं जिनमे से 35 सीटों पर भाजपा को विजय मिली।

 

 

मोदी ने कहा कि, आज इस रैली के माध्यम से मै विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि, जहां-जहां भाजपा को सेवा करने का अवसर मिला है हमारी प्राथमिकता रही है कि, हम गरीबो का कल्याण कर सकें। उनका भाल कर सके। गरीबों को ताकत दे सकें। गरीबे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए ताकतवर बने। ताकि, समाज के पीड़ित और शोषित लोगों को गरीबी मुक्ति का अहसास हो। मोदी ने कहा कि, यह उसी का परिणाम है कि, चार राज्यों में अनुसूचित जाति की सीटों पर सिर्फ भाजपा ने ही अपना परचम लहराया है।

 

 

गरीबी के बहाने कांग्रेस पर हमला:  

 

 

मोदी ने कहा कि, आज दलित, पीड़ित, शोषित समाज का भाजपा के प्रति एक विश्वास पैदा हुआ है। कांग्रेस गरीबो की बातें हर बार चुनाव में करती है। जैसे ही चुनाव नजदीक आता है वैसे कांग्रेस गरीब की माला जपने लगती है। मोदी ने कहा कि, देश को आजाद हुए 60 वर्ष से अधिक हो गए। कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका बार-बार मिला लेकिन, देश में बदलाव नहीं आया। 60 साल में बदलाव नहीं आया इसका कारण यह है कि, यदि उनके सोचने का तरीका सही होता।

 

 

मोदी ने कहा कि, कांग्रेस गरीब और गरीबी का भला नहीं करना चाहती। मोदी ने कहा कि, एक चाय वाला एक गरीब मां का बेटा सर ऊँचा करे और कांग्रेस का एक भी नेता उसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है। यह कांग्रेस की बुरी मानसिकता दिखाती है। मोदी ने कहा कि,  कि, कांग्रेस के नेता गरीबी और गरीबों का मजाक उड़ाते हैं। कांग्रेसी नेता राज बब्बर के उस बयान जिसमे उन्होंने 12 रुपए में भरपेट भोजन खाना मिलने की बात और पूर्व कांग्रेसी राज्यसभा सांसद रसीद मसूद के उस बयान जिसमे उन्होंने पांच रुपए में भरपेट भोजन मिलने की बात कही थी पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि, कांग्रेसी नेता गरीबों और गरीबी का मजाक उड़ा रहें हैं।  इससे यह साबित होता है कि, कांग्रेस और उनके नेताओं का गरीबों के प्रति नजरियाँ कितना गलत है।

 

 

मोदी ने कहा कि, हम गरीबो का अपमान न तो देख सकते हैं और न ही सह सकते हैं। मोदी ने कहा कि, गरीब को हर हाल में ही मरना होता है। यदि ठण्ड ज्यादा है तो भी गरीब मरता है और गर्मी ज्यादा हो तो भी गरीब मरता है। सारे संकट गरीब को झेलने पड़ते है। लेकिन, दिल्ली में और लखनऊ में बैठी सरकार गरीब के बारे में नहीं सोचती। समय की मांग है कि, गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ें। मोदी ने कहा कि, गंगा-यमुना के प्रदेश में मेरे किसान की जिन्दगी में सुख चैन के दिन नहीं आए हैं उसका कारण सिर्फ कांग्रेस है।

 

 

रोजगार के बहाने

 

 

मोदी ने कहा कि, पूर्वी उत्तर प्रदेश का कोई गांव ऐसा नहीं होगा जहां के लोग मेरे गुजरात में नहीं रहते हो। गुजरात में रोजी रोटी नहीं कमाते हो। मोदी ने कहा कि, उन नौजवानों को यदि उत्तर प्रदेश राज्य में ही रोजगार मिल जाये तो वह गुजरात नहीं जाएंगे। मोदी ने कहा कि, कोई भी व्यक्ति, कोई भी नौजवान अपने दोस्तों, परिवार, माँ-बाप को छोड़कर गुजरात नहीं जाना चाहता। लेकिन, उसकी मजबूरी है। उसे जाना ही पड़ता है।

 

 

मोदी ने कहा कि, यदि कोई नौजवान अपने घर से गुजरात के लिए निकलता है तो उसकी माँ उसे हर-पल फोन करती रहती है और उसकी हाल खबर लेती रहती है। बीच-बीच में यह भी पूछती रहती है कि, वह कब तक गुजरात पहुंचेगा? लेकिन, जब बीटा यह बोल देता है कि, मां मै गुजरात पहुँच चुका हूं तो मां चिंता मुक्त हो जाती है और फिर कहती है कि, गुजरात में सब ठीक है। अब मै भी बेफिक्र हूँ अब मै सोने जा रही हूं।

 

 

गुजरात से आगे निकल सकता है उत्तर प्रदेश

 

 

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, भगवान की उत्तर प्रदेश पर इतनी कृपा है कि, यह प्रदेश यदि सरकार द्वारा मेहनत कर दिया जाए तो दस वर्षों में गुजरात को पीछे छोड़ सकता है। लेकी, सूबे की सरकार मेहनत नहीं करना चाहती। उसे सिर्फ अपने खजाने भरने से मतलब है।

 

 

मुलायम-अखिलेश पर बोला हमला:

 

 

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, आज बनारस में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने हमें ललकारा है। मोदी ने कहा कि, मेरे लिए ख़ुशी की बात यह है कि, इन दिनों मै जहां जहां जाता हूं बाप और बेटे (मुलायम सिंह और अखिलेश यादव) दोनों ही मेरा पीछा करते हैं। आज मुलायम ने कहा कि, मोदी की हैसियत नहीं है वह उत्तर प्रदेश को गुजरात बना सके। लेकिन, नेता जी को गुजरात बनाने का मायना नहीं मालूम है।

 

 

गुजरात बनाने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए

 

 

मुलायम पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि, गुजरात बनाने का मतलब है राज्य में 24 घंटे बिजली। वर्ष के 365 दिन बिजली। हर गली, मोहल्ले, गाव में 24 घंटो बिजली। मोदी ने कहा कि, मुलायम सिंह ने सही बात कही कि, हमारी (मुलायम सिंह) की हैसीयत नहीं है गुजरात बनाने की। मोदी ने कहा कि, आपकी (मुलायम सिंह) के हैसियत नहीं है कि, आप गुजरात नहीं बना सके। गुजरात बनाने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए होता है। मोदी ने कहा कि, आपकी (सपा) सरकार को समर्थन मिला आपने क्या किया लोगों के लिए? आपकी सरकार न तो सुरक्षा दे पा रहे है और न ही मां, बहन-बेटियों को सम्मान। न तो युवाओं को रोजगार और न ही शिक्षा।

 

 

देश की गरीबी मिटाने को उत्तर प्रदेश ही काफी

 

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, पूरी भारत वर्ष की गरीबी मिटाने के लिए सिर्फ उत्तर प्रदेश ही काफी है। मोदी ने कहा कि, यदि देश को रजगार देना है तो अकेला उत्तर प्रदेश ही काफी है। लेकिन, न तो सूबे की सरकार इस पर अमल करती है और न ही केंद्र सरकार।

 

 

‘स’ ‘बी’ ‘का’ मालिक एक वह है कांग्रेस:

 

मोदी ने यूपीए और उनके दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि, स यानि समाजवादी पार्टी ब यानि बहुजन समाजवादी पार्टी और का यानि कांग्रेस। इन तीनों का ही मालिक सिर्फ कान्ग्रेस है। यानि ‘स’ ‘ब’ ‘का’ मालिक एक यानि कांग्रेस।

 

 

मोदी ने कहा कि, यह तीनों की पार्टियां सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हैं। मोदी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश राज्य का किसान आज असहाय जिन्दगी जी रहा है। यहां दूध-दही की खान हैं लेकिन, हमारे किसानों को दूध बाहर से क्यों लाना पड़ रहा है? इसका एक कारण सूबे की सरकार का निकम्मा होना है। मोदी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में अमूल जैसी डेरी बन सकती है। लेकिन, बनाना नहीं चाहती। मोदी ने कहा कि, मैं वादा करता हूं श्वेत क्रांति के कारण उत्तर प्रदेश में युवाओ को दूध के जरिए आय बढ़ने का मौका मिलेगा। यह सपना मै पूरा करूँगा।

 

 

फर्टिलाइजर के बहाने केंद्र पर साधा निसाना

 

 

मोदी ने कहा कि, आज हमारा किसान फर्टिलाईजर के लिए लाइन में खड़ा रहता है। वह ब्लैक में फर्टिलाइजर खरीदता हैं। लेकिन, केंद्र सरकार फर्टिलाइजर के कारखानों पर ताला लगाकर बैठी हुई है। मोदी ने कहा कि, कांग्रेस एक बात समझ ले कि, देश को विकास चाहिए न कि, वीनाश। विकास सिर्फ एक ही कर सकती है और वह है भाजपा।

 

 

उत्तर प्रदेश के किसानों को गुजरात आने का आग्रह

 

 

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के किसान एक बार गुजरात आकर देंखे। वह वहां यह देखें कि, किस तरह से चीने मिल्स और किसानों के बीच मेल है। मिलें समय पर चालू होती हैं किसानों को उनके गन्ने के पैसे समय पर मिल जाते हैं और किसान खुश। चीनी मील खुश और सरकार खुश। लेकिन, उत्तर प्रदेश राज्य की सरकार किसानों का भला नहीं चाहती। मोदी ने कहा कि, देश के कई हिस्सों में सरकार बच्चों की परीक्षा समय पर नहीं करवा पाती तो चीनी मील कैसी चलायेगी।

 

 

....तो एक बेटी की शादी हो जाएगी

 

 

नरेंद्र मोदी ने कहा कि, कृषि को तीन हिस्सों में बाटना चाहिए। एक तिहाई पारंपरिक कृष के लिए। दूसरा पशुपालन के लिए और तीसरा जो खेतो में मेड होते हैं उस पर पौधे लगाने के लिए। मोदी ने कहा कि, आज देश को बाहर से टिम्बर खरीदना पड़ता है। मोदी ने कहा कि, घर में बेटी पैदा हो तो पांच पेड़ मेड़ो पर लगा दो जब बच्ची शादी के योग्य हो जाएगी तो उसे देने के लिए फर्नीचर की लकड़ियाँ नहीं खरीदनी पड़ेंगे। लेकिन, यदि कोई किशन ऐसा करता है तो सरकार उस पर पेड़ो के बहाने पता नहीं कैसे-कैसे कानून का हवाला देती है। एक तो खुद सरकार कुछ करती नहीं और यदि किसान करना चाहता है तो वह करने नहीं देती। मोदी ने कहा कि, वर्ष 2014 का चुनाव हमें गरीबी दूर करने के लिए लड़ना है।

 

 

मुझे सिर्फ 60 महीने दीजिए

 

 

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, आप लोगों ने अभी तक शाशकों को चुना। उन्होंने पिछले 60 वर्षों से देश पर शासन किया। लेकिन, किसी प्रकार से देश का हित नहीं कर सकी। मोदी ने कहा कि, मै आप से सिर्फ 60 महीनों का समय मांग रहा हूं। इस बार आप एक सेवक को चुनिए। हम आपकी जिन्दगी में बदलाव लाकर रहेंगे। आपके अरमान पूरे करेंगे आपके सपने साकार करेंगे। और आज आपको यही भरोसा दिलाने आया हूं।

 

 

मोदी ने कहा कि, आज नेता जी सुभाष चन्द्र का जन्मदिवस है। उन्होंने कहा था ‘चलो दिल्ली’ ‘तुम मुझे खून दो, मै तुम्हे आजादी दूंगा’। मै कह रहा हूं कि, आप मुझे 60 महीने दीजियें मै आपको सुख चैन की जिन्दगी दूंगा। हम विकास का मंत्र लेकर चलें है। 60 साल तक वोट बैंक की राजनीति को बहुत कुछ मिला है। 60 महीने के लिए विकास का साथ दीजिये। मै वादा करता हूं कि, आपके सपनो को पूरा करूंगा। मै बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार, सड़क, सम्मान, सब कुछ दूंगा और यही काम सरकार का होता है। लेकिन, मौजूदा सरकार ऐसा नहीं चाहती। मै ऐसा ही करूँगा इसलिए मुझे आप लोगों का साथ चाहिए।

 

मोदी ने कहा कि, मै साथ देख रहा हूं, यह पूर्वांचल से उठी हुई आवाज 2014 में जब चुनाव आएगा तब तो आप भाजपा को जीत देंगे ही देंगे। लेकिन, आज मै यह कह रहा हूं कि, आपने मुझे जीत लिया है आपने मुझे अपना बना लिया है। आपने जो प्यार दिया इस प्यार को मै ब्याज समेत वापस लौटूंगा। यह मेरा आप लोगों से वादा है। आने वाले चुनाव में भाजपा को बहुमत से जिताओ और कांग्रेस रूपी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंको।  

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn