जिया न्यूज (एक्सक्लूसिव): देह-व्यापार में लिप्त 29 गिरफ्त में
मुंबई: मुंबई पुलिस ने संताक्रुंज इलाके में एक बार में चल रहे एक सेक्स-रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से देह-व्यापर में लिप्त 8 हाई प्रोफाइल युवतियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही 21 ग्राहकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, यह देह व्यापर का गोरख धंधा काफी समय से चल रहा था। लोगों द्वारा पुलिस से शिकायत भी की गई थी। लेकिन, पुलिस कोई कार्यवाई नहीं करती थी।
लेकिन, जिया न्यूज द्वारा एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया। और मामले को जिया न्यूज ने गंभीरता से लिया। परिणाम स्वरुप बार की आड़ में चल रहे इस गोरख धंधे का आज भंडाफोड़ हो गया। यह देह व्यापार का खेल मुंबई के संताक्रुंज ईलाके में स्थित लक्षदीप रेस्टोरेंट एंड बार में चल रहा था। यहां सेलेब्रेशन के नाम पर देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने जिया न्यूज द्वारा खबर दिखाए जाने के बाद बार पर छपा मारा। पुलिस ने मौके से इस घिनौने कारोबार में लिप्त 8 हाई प्रोफाइल युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से 21 ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गिरफ्त में आई युवतियों के पास से कई आपत्तिजनक चीजे मिली हैं। इनके पास से पुलिस ने, अश्लील चलचित्र की सीडी, गर्भ निरोधक टेबलेट्स, शक्तिवर्धक गोलियां जैसी अनेक आपत्तिजनक चीजें बरामद की है। इसके अलावा युवतियों के पास से कई फोन और सिम कार्ड के अलावा लाखो की नगदी भी बरामद की है। पुलिस द्वारा इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीँ मौके से अभी तक बार संचालक फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी हेतु उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।