स्वान जैसे सन्यास नहीं ले सकतें भारतीय क्रिकेटर: हरभजन
नई दिल्ली: इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान के संन्यास की खबर जिसने भी सुनी वो हैरान था। स्वान के सन्यास लेने सम्बंधित बातों पर हरभजन ने प्रतिक्रिया दी है कि, कोई भारतीय क्रिकेटर ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि उससे बहुत अपेक्षाएं होती हैं। साथ ही हरभजन ने कहा कि, रातो-रात इस तरह के फैसलें आसानी से नहीं लिए जा सकते।
हरभजन ने कहा कि, ‘मैं नहीं जानता कि स्वान ने इतना बड़ा फैसला किस वजह से लिया लेकिन ऐसा भारतीय क्रिकेटर के साथ नहीं हो सकता।’ भज्जी ने कहा कि, ‘मैं दबाव और कठोरता की तुलना नहीं कर रहा हूं लेकिन यदि भारतीय क्रिकेटर ऐसा फैसला करेगा तो उसे मीडिया के कई सवालों से गुजरना होगा जो कई बार बहुत मुश्किल पैदा कर सकते हैं।’ हरभजन का कहना था कि, स्वान अभी और कुछ वर्षों और खेल सकते थे। हरभजन ने स्वान को इंग्लैंड के लिये वास्तविक मैच विजेता बताया जिन्हें 60 मैचों में 255 विकेट लेने के बजाय अधिक सफल होना चाहिए था।