पीएम मनमोहन सिंह के भाई ने थामा भाजपा का दामन केंद्र सरकार को दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार हनीमून, पिकनिक के लिए दलितों के घर जाते हैं राहुल: रामदेव IPL 7 : दिल्ली का फिर निकला ‘दम’, सनराइजर्स ने 4 रनों से हराया एक्टर इंद्र कुमार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार पति ने ही करा दिया अपनी पत्नी का बलात्कार डॉन छोटा शकील का शार्प शूटर पुलिस गिरफ्त में छः वर्षीय बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी पीएम दूरदर्शी नहीं हैं इसलिए उन्हें नहीं दिख रही है मोदी लहर: जेटली मनमोहन भूले हैं पंजाब का नमक, मैं नहीं भूलूंगा: मोदी नहीं सुधरेंगे...! पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन कोरिया: जहाज हादसे में मृतकों की संख्या 181 पहुंची ऑस्ट्रेलिया: प्लेन हाइजैक होने की अफवाह से मची हड़कंप बड़े परदे पर रिलीज़ हुई कांची केजरीवाल के चुनावी सभा में मोदी समर्थकों का हंगामा IPL 7: जीत की लिए तरसती मुंबई का सामना चेन्नई से IPL 7: सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली डेयरडेविल्स से शुक्रवार को सेंसेक्स 188 अंक फिसला, निफ्टी 6783 पर बंद मारुति सुजुकी का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ घटा 2जी घोटाला: ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, ए राजा समेत 9 लोगों के नाम
रजनीकांत के साथ रोमांश करतीं दिखाई देंगी सोनाक्षी सिन्हा
23 Apr 2014

 

मुंबई: बोलीवुड में सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर दो बार रोमांश करने वाली सोनाक्षी सिन्हा यानि दबंग गर्ल अब साउथ के दंबग के साथ रोमांश करने वाली हैं। दरअसल, बालीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा सिल्वर स्क्रीन पर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ रोमांश करने जा रही हैं। रजनीकांत की फिल्म ‘कोचादाईयां’ अब रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के बाद रजनीकांत अपनी नई फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। के एस रवि कुमार के निर्देशन में बनने वाली इसी फिल्म में रजनीकांत के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा और साउथ की अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी को कास्ट किया गया है।
 
 
सोनाक्षी को फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि, सोनाक्षी तो इस फिल्म में रजनीकांत के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सोनाक्षी की मानें तो इस तरह का मौका कम ही लोगों को मिलता है। सोनाक्षी का कहना है कि, यदि वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखना चाहें तो इससे बड़ा मौका उन्हें नहीं मिलेगा। सोनाक्षी फिल्म की शूटिंग शुरू होने का बेसब्री से इन्तजार कर रही हैं। सोनाक्षी के लिए तमिल भाषा की फिल्म करना एक चैलेन्ज होगा। लेकिन वह इसके लिए तैयार हैं।
 
यह फिल्म तमिल के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज होगी। वैसे इससे पहले ऐश्वर्या राय ने रजनीकांत के साथ ‘रोबोट’ में काम किया था। वहीं दीपिका पादुकोण ने रजनीकांत के साथ ‘कोचादाईयां’ में काम किया है। और अब सोनाक्षी भी रजनीकांत के साथ काम करने जा रही हैं। तो देखते हैं सोनाक्षी साउथ की फिल्मों में दबंगई दिखा पाती हैं अथवा नहीं।
 

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn