नई दिल्ली: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं| सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है| बताया जा रहा है कि, अपनी खराब फॉर्म के चलते सहवाग ने ये फैसला लिया है| इस वक्त सहवाग टीम इंडिया से बाहर हैं| इस खबर से खेल जगत में और उनके प्रशंसकों में हैरानी है| सहवाग का रणजी में भी खराब प्रदर्शन रहा है| हाल ही में रणजी के 7 मैचों में सहवाग केवल 234 रन ही बना पाए इसके साथ ही, 7 रणजी मैचों में वो एक ही अर्धशतक लगा सके|