बिजनौर: उत्तर प्रदेश राज्य के बिजनौर जिले में एक व्यक्ति को अपनी रूठी बीबी को मनाने अपने ससुराल ले जाना महंगा पड़ा। उसके ससुर और साले ने अपने दो अन्य सहयोगियों की मदद से उसके सामने ही उसकी बहन की आबरू लूट ली। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद से ही आरोपीगण फरार चल रहें हैं।
यह घटना बिजनौर जिले के चांदपुर थानाक्षेत्रधिकार के सैदपुर इम्मा गांव में घटित हुई। जहां एक युवक तीन महीने से रूठी बीवी को मनाने ससुराल पहुंचा। वह साथ में अपनी बहन को भी ले गया। वह बीवी को मना पाता इससे पहले ही ससुराल वालों ने उन पर हमला बोल दिया। ससुर और साले ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी बहन की भी पिटाई की। और फिर गन्ने के खेत में ले जाकर उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया।
पीडिता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शाम करीब छह बजे उसके भाई के ससुर और साले ने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। फिर उसकी बहन को घसीटकर गन्ने के खेत में ले गए। फिर उससे रेप किया। मामले की जानकारी मिलने पर सम्बंधित थाने की पुलिस उक्त स्थान पर पहुँची। पुलिस ने पीडिता द्वारा दिए गया बयान के आधार पर आरोपी ससुर-साले और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही आरोपीगण फरार चल रहें हैं। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीँ दूसरी तरफ पीड़िता का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया जहां उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है।