भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक जारी, नमो पर नहीं होगा फैसला! मलेशिया: लापता विमान का नहीं लगा सुराग, हर कोशिश नाकाम व्यवसायी पर हमले की बावत सैफ के खिलाफ आरोप तय अमेरिकी कोर्ट ने देवयानी पर लगे आरोपों को किया ख़ारिज श्रीलंका ने रिहा किये 24 भारतीय मछुआरे गुरुवार को सेंसेक्स 82 अंकों की गिरावट पर बंद कोल इंडिया के अधिकारी 3 दिवसीय हड़ताल पर सुब्रत राय अभी जेल में ही रहेंगे, अगली सुनवाई 25 को सलमान खुर्शीद पर SC, चुनाव आयोग के अपमान का आरोप दामिनी दुष्कर्म कांड: दोषियों की फांसी की सजा बरकरार बीजेपी में शामिल हो सकती हैं किरण बेदी! बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग 'AAP' में शामिल कांग्रेस का कोई बड़ा नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं: बीजेपी मुंबई के आदित्य बिरला इंटरनेशनल स्कूल की बेसमेंट में लगी आग बीजेपी-शिवसेना में सब ठीक है? करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ने छलांग लगाकर जान देदी सहारा की याचिका पर आज SC में होगी सुनवाई नमो का प्रचार: गांव-गांव में 'मोदी आने वाला है' अमेरिकी कोर्ट में देवयानी के खिलाफ लगे आरोप खारिज मोदी किस सीट से लड़ेंगे चुनाव, आज हो सकता है एलान
राजनाथ से मिले रामकृपाल यादव, भाजपा में होंगे शामिल
11 Mar 2014

 

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजद के बागी नेता राम कृपाल यादव ने भाजपा में शामिल होने के संकेत दे दिए है। इसी क्रम में आज उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिले। रामकृपाल ने आज दिल्ली हवाई अड्डे पर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की जिससे उनके जल्द भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। भाजपा के अंदरुनी सूत्रों की मानें तो सारी बात हो चुकी है बस औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।
 
अब भाजपा रामकृपाल को बिहार की पाटलीपुत्र सीट पर उतारने को सहमत होती है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह सीट योगगुरु रामदेव ने अपने एक सहयोगी के लिए मांगी है। बहरहाल, रामकृपाल ने कहा कि, इस बावत वह कल ही कुछ कह पाएंगे। यह पूछे जाने पर कि उनकी रणनीति क्या होगी और क्या भाजपा उन्हें बिहार से पाटलीपुत्र सीट दे रही है, रामकृपाल ने कहा कि मैंने आज राजनाथजी से मुलाकात की। हमारी मुलाकात अच्छी रही। मैं अन्य शेष विषयों के बारे में कल टिप्पणी करूंगा।
 
गौरतलब है कि, रामकृपाल यादव ने उस समय राजद के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था जब पाटलीपुत्र सीट पर उनके दावे को दरकिनार करते हुए लालू प्रसाद ने अपनी पुत्री मीसा भारती को टिकट दे दिया था। रामकृपाल यह कहते रहे हैं कि उन्होंने राजद से इस्तीफा नहीं दिया बल्कि पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है। मीसा भारती की ओर से संपर्क किये जाने की कोशिशों के बावजूद भी उन्होंने पाटलीपुत्र सीट पर अपना दावा छोड़ने से इनकार कर दिया था।

11 Mar 2014

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn