पीएम मनमोहन सिंह के भाई ने थामा भाजपा का दामन केंद्र सरकार को दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार हनीमून, पिकनिक के लिए दलितों के घर जाते हैं राहुल: रामदेव IPL 7 : दिल्ली का फिर निकला ‘दम’, सनराइजर्स ने 4 रनों से हराया एक्टर इंद्र कुमार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार पति ने ही करा दिया अपनी पत्नी का बलात्कार डॉन छोटा शकील का शार्प शूटर पुलिस गिरफ्त में छः वर्षीय बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी पीएम दूरदर्शी नहीं हैं इसलिए उन्हें नहीं दिख रही है मोदी लहर: जेटली मनमोहन भूले हैं पंजाब का नमक, मैं नहीं भूलूंगा: मोदी नहीं सुधरेंगे...! पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन कोरिया: जहाज हादसे में मृतकों की संख्या 181 पहुंची ऑस्ट्रेलिया: प्लेन हाइजैक होने की अफवाह से मची हड़कंप बड़े परदे पर रिलीज़ हुई कांची केजरीवाल के चुनावी सभा में मोदी समर्थकों का हंगामा IPL 7: जीत की लिए तरसती मुंबई का सामना चेन्नई से IPL 7: सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली डेयरडेविल्स से शुक्रवार को सेंसेक्स 188 अंक फिसला, निफ्टी 6783 पर बंद मारुति सुजुकी का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ घटा 2जी घोटाला: ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, ए राजा समेत 9 लोगों के नाम
केजरीवाल ने दाखिल किया नामांकन, मोदी-राहुल पर हमला
23 Apr 2014

 

वाराणसी: आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज वाराणसी से नामांकन दाखिल कर दिया| केजरीवाल ने नामांकन दाखिल करने से पहले नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर हुंकार भरी| खुद को फक्कड़ आदमी बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि, काशी की जनता इस बात से सतर्क रहे कि, कहीं उनके साथ अमेठी के लोगों जैसा धोखा न हो जाए| केजरीवाल ने गुरुवार को वाराणसी से नामांकन दाखिल करने जा रहे मोदी के बीएचयू में उतरने के कार्यक्रम पर भी सवाल उठाए| इस दौरान उन्होंने सभा कर राहुल और मोदी पर खूब तंज कसे|

 

केजरीवाल ने कहा कि, वह अभी अमेठी से लौटे हैं और वहां लोग राहुल गांधी से दुखी हैं| इतना ही नहीं केजरीवाल ने कहा कि, हर 5 साल में अमेठी में राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर दिखाई देता है इसलिए, इस बार अमेठी की जनता ने तय कर लिया है कि, ऐसे आदमी को चुनने से क्या फायदा जो, पांच साल में केवल एक बार ही हेलिकॉप्टर से दिखाई देता हो। केजरीवाल ने कहा कि, मेरी जेब में सिर्फ 500 रुपए हैं और एक पुरानी जीप है। उन्होंने कहा कि, यहां लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काशी की जनता को ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो उनकी जरूरतों को समझ सके। केजरीवाल ने कहा कि, देश में गणतंत्र की जीत के लिए वो काशी आए हैं।

 

मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, वह पैसा बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और बनारस से जीत भी गए तो भाग जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि, सुनने में आता है कि, मोदी विज्ञापनों में 5000 करोड़ खर्च कर रहे हैं, मोदी अगर सत्ता में आए तो 5 लाख करोड़ रुपये बना लेंगे| केजरीवाल ने सवाल किया कि, क्या बनारस की जनता को ऐसा नेता चाहिए जो, चुनाव के वक्त हेलीकॉप्टर से आते हैं और बाद में पांच साल के लिए भूल जाते  हैं| उन्होंने कहा कि, काशी की जनता को तय करना होगा कि, उन्हें कैसा जनतंत्र चाहिए| हेलिकॉप्टर वाला या गली मोहल्ले और गांव वाला जनतंत्र|

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn