अब एसपी के कैराना से प्रत्याशी ने दिया विवादास्पद बयान जसवंत सिंह 6 साल के लिए बीजेपी से निष्कासित सल्लू ने की अमल मलिक की जमकर खिंचाई फिल्म हवा हवाई के लिये श्री देवी ने पार्थो को दिए टिप्स T-20 वर्ल्ड कप: न्यूज़ीलैंड ने नीदरलैंड को 6 विकेट से हराया सिद्धु अमृतसर में नहीं करेंगे जेटली के पक्ष में प्रचार पाकिस्तान में मंदिर में लगाई आग, मूर्ती तोड़ी मोदी के लिए उनकी राह का सबसे बड़ा रोड़ा मैं: नीतीश केजरीवाल पर किया हमला, समर्थकों ने जमकर शख्स को पीटा भारतीय मूल की लापता किशोरी का शव मिला गुजरात में बिजली जाना, यूपी में आना बड़ी खबर: मोदी सोनीपत में मोदी की रैली, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम विरोध के चलते बीजेपी ने की साबिर अली की सदस्यता रद्द
पाक की जेल में एक और भारतीय कैदी की मौत
04 Feb 2014

 

कराची: बीते वर्ष पाक की जेल में भारतीय कैदी शहीद सरबजीत सिंह की मौत की आग ठंडी नहीं हुई थी, कि एक और भारतीय कैदी के मौत पाकिस्तान की जेल में हो गई। मृतक भारतीय कैदी की पहचान किशोर भगवान के रूप में हुई है। मृतक किशोर कराची के लांधी जेल में हुई। फिलहाल, जेल अधिकारियों ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

ऐसा माना जा रहा है कि, किशोर की मौत सामान्य तरीके से नहीं हुई है। उसे मारा गया है। हालांकि, अभी तक किशोर की मौत की बावत जेल अधिकारियों ने किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं की है। गौरतलब है कि, बीते वर्ष 2013 में भारतीय कैदी सरबजीत सिंह को पाक कैदियों ने जबरजस्त चोटें पहुंचाई थी। जिसके बाद उन्हें पाक के जिन्नाह हास्पिटल में भर्ती कराया था। जहां उनकी ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। लेकिन अब एक बार फिर से भारतीय कैदी की पाक जेल में मौत हो गई है। जिस पर सवाल खड़े होना लाजमी है।

 

जेल अधिकारियो की माने तो किशोर वर्ष 2013 की फरवरी मास में इसी जेल से बचकर बाहर निकल गया था। लेकिन, बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद उसे फिर से इसी जेल में लाकर रखा गया। किशोर भारतीय मछुआरे हैं और वह गलती से सरहद पार कर गए थे जिसके बाद पाकिस्तान सुरक्षा बलों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn