पाक: पेशावर के सिनेमा हाल में बम विस्फोट, 5 की मौत
03 Feb 2014
पेशावर: पाकिस्तान के शहर पेशावर के उत्तर पश्चिमी इलाके में एक सिनेमा में हुए बम विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कम से कम 40 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक यह विष्फोट रविवार की रात में हुआ था। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सिनेमा हाल में हुए दो शक्तिशाली विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई। मुख्तार ने कहा कि सिनेमाघर की पिछली सीट से दो ग्रेनेड दागे गए, उस दौरान वहां 100 से ज्यादा दर्शक मौजूद थे।
विस्फोट के बाद मची भगदड़ से भी कई लोग घायल हो गए। हालांकि, किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ पार्टी ने इस हमले की निंदा की है। पेशावर खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी है और कुछ सालों से यहां लगातार बम धमाके हो रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बम विष्फोट की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराया है वहीँ, मृतकों के शवों को उनके परिजनों को शौंप दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।