BREAKING NEWS
मनोहर पर्रिकर ने गोवा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया
भारत की नई सरकार के साथ काम करने को उत्सुक ओबामा
13 May 2014

 

वॉशिंगटन: 12 मई को भारत में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं अब इंतजार है 16 मई को आने वाले नतीजों का| और ये इंतजार चुनाव मैदान में उतरी राजनैतिक पार्टियों या पीएम पद के उम्मीदवार या सिर्फ देश की जनता को ही नहीं है बलकि, सात समंदर पार भी देश की नई सरकार को लेकर काफी उत्सुकता है| अमेरिका भी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता द्वारा चुने जाने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ काम करने को तैयार है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि, भारत का अगला प्रधानमंत्री जो भी बनेगा हम उसके साथ नजदीकी तौर पर काम करने के लिए तैयार हैं। ओबामा ने एक बयान में कहा कि, चुनाव के परिणामों की घोषणा होने के बाद नई सरकार के गठन को लेकर और आने वाले साल को परिवर्तनकारी बनाने की खातिर भारत के नए प्रशासन के साथ मिलकर काम करने के लिए हम उत्सुक हैं। आपको बता दें कि, बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी हैं। 2002 में हुए गुजरात दंगों को लेकर अमेरिका मोदी का बहिष्कार करता रहा है। यहां तक की 2005 में उन्हें वीजा देने से भी इन्कार कर दिया था। करीब नौ साल तक मोदी से दूरी बनाए रखने के बाद गत फरवरी में अमेरिकी राजदूत नैंसी पॉवेल ने उनसे मुलाकात करने के साथ अमेरिकी रुख में बदलाव का संकेत दिया था।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn