गढ़चिरौली में नक्सली हमला, पुलिस के 7 जवान शहीद
11 May 2014
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बड़ा नक्सली हमला हुआ है| नक्सलियों ने लैंडमाइन ब्लास्ट किया है| इस नक्सली हमले में 7 जवान शहीद हो गए हैं और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है| बताया जा रहा है कि, पुलिस के वाहन में सवार 9 जवान गश्त पर निकले थे, इसी दौरान उनका वाहन बारूदी सुरंग का शिकार हो गया| पुलिस के मुताबिक, यह सुरंग नक्सलियों ने बिछाई थी|
घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है जब, पुलिसकर्मी जिले में चामोरशी तालुका के पावीमुरंदा और मुरमुरी गांवों के बीच जंगलों में अपने अभियान के लिए जा रहे थे| अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए सुरक्षाकर्मी महाराष्ट्र के विशेष सी-60 नक्सल निरोधी अभियान बल के थे और विस्फोट उस वक्त हुआ जब मुरमुरी-चामुरी के बीच से उनका वाहन गुजर रहा था|