मुंबई में हड़ताल पर बेस्ट के ड्राइवर, कंडक्टर दिल्लीवासियों को झटका: बिजली, पानी के दाम बढ़े लोग मोदी को सुनने नहीं, समर्थन देने जाते हैं: उमा भारती राहुल को टक्कर देंगी स्मृति, सोनिया के खिलाफ अशोक कुमार 'संगम एक्सप्रेस' में लूट, 4 यात्रियों को गोली मारी हॉलीवुड की कहानी फिर बॉलीवुड में इंडस्ट्री की नई फीमेल खान कंगना
दिल्ली: नाबालिग से दुष्कर्म, प्रदर्शनकारियों ने थाने को घेरा
08 Feb 2014

 

नई दिल्‍ली: बीते दिनों नार्थ-ईस्ट के छात्र नीडो की हत्या का मामला ठंडा नहीं पड़ा था कि, दिल्ली में एक और नार्थ-ईस्ट छात्रा के साथ दुष्कर्म होने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुष्कर्म की घटना छात्रा के साथ मुनिरका क्षेत्र में घटित हुई। छात्रा 14 वर्षीय नाबालिग है। पीडिता का आरोप है कि, उसके साथ उसके मकान मालिक के लड़के ने अपने एक अन्य सहयोगी के साथ दुष्कर्म किया।
 
मामले की जानकारी मिलते ही वसंत विहार थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मकान मालिक के लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ, मामले का एक अन्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। वहीँ दूसरी तरफ पीडिता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया जहां उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। पीडिता को फिलहाल एम्स में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
 
इस घटना से गुस्साए लोगों ने वसंत विहार थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारी थाने परिसर में भी घुंस गए। जिसके बाद पुलिस ने थाने के सुरक्षा बढ़ा दी है। पीडिता के मुताबिक, उसके साथ आरोपी ने शुक्रवार को देर रात दुष्कर्म किया था। पीडिता मणिपुर की रहने वाली है और यहां अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है।
 
पीडिता ने बताया कि, शुक्रवार को रात करीब दस बजे जब 14 वर्षीय लड़की कुछ सामान लेने बाहर आई तो उसी के मकान मालिक के लड़के ने अन्य साथियों की मदद से लड़की को किडनैप कर लिया। इसके बाद ही लड़की के रेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया। वहीँ, मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने भी इस घटना की निंदा की है। इसके साथ ही वह साउथ दिल्ली की डीसीपी से भी घटना की बावत मिलीं और एक अन्य फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तारी जल्दी से जल्दी सुनिश्चित किये जाने को कहा है।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn