मिस्र: सुरक्षा बलों 41 आतंकियों को मार गिराया
04 Feb 2014
सिनाई/काहिरा: मिस्र के नार्थ सिनाई प्रांत में आतंकवादियों के अड्डे पर सुरक्षाबलों ने कार्यवाई करते हुए 41 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। इसके अलावा इस सैन्य कार्यवाई में कई आतंकी घायल हो गए हैं। सुरक्षा बालों ने 12 आतंकियों को जिन्दा गिरफ्तार किया है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, दक्षिणवर्ती राफा शहर के गोज अबोउ राद गांव में कम से कम 15 आतंकवादी मारे गए और कई अन्य लोग घायल हो गए, जबकि शेक जुवेद शहर के वैदी अल-अख्दर गांव में 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।'' हथियारों और विस्फोटक पदार्थो को जब्त करने के दौरान 12 अन्य आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया गया। इस्लामिक राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से बेदखल कर दिए जाने के बाद से सिनाई में सुरक्षा के हालात बिगड़ते जा रहे हैं।