दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का अंतिम संस्कार 15 दिसंबर को किया जाएगा| मंडेला का अंतिम संस्कार उत्तरी प्रांत ईस्टर्न केप स्थित उनके घर कुनु में किया जाएगा| जोहानिसबर्ग में मंडेला के परिवार और राष्ट्रपति जैकब जुमा की मुलाकात के बाद ये फैसला किया गया| नेल्सन मंडेला के अंतिम संस्कार तक द.अफ्रीका में 10 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है| राष्ट्रीय शोक के बीच जोहानिसबर्ग में आठ दिसंबर को डे आफ प्रेयर एंड रिफ्लेक्शन और 10 दिसंबर को आधिकारिक यादगार दिवस मनाया जाएगा| वहीं, 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक प्रिटोरिया के यूनियन बिल्डिंग में मंडेला के शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा| दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने गुरुवार रात अंतिम सांस ली थी| वो 95 साल के थे|