चुनाव लड़ा हूं और लड़ूंगा तो, अमृतसर सीट से- सिद्धु लोकसभा चुनाव: JD-(U) ने जारी की अपनी पहली सूची मोदी की डिनर पार्टी का BJP ने किया खंडन देवयानी के खिलाफ US में दोबारा केस दर्ज, भारत ने की निंदा जब मैं बोलूंगा तो, बेनक़ाब होंगे कई चेहरे: गिरिराज एसपी प्रत्याशी की सभा में लगे ठुमके बड़बोले नेता हैं सलमान खुर्शीद- शिवसेना फिर केजरीवाल ने मीडिया पर बोला हमला गूगल हैंगआउट के जरिए कार्यकर्ताओं से मुख़ातिब राहुल मोदी के साथ डिनर: चुकाने होंगे 1 लाख से 2.4 करोड़ तक मलेशिया एयरलाइंस का विमान हुआ हाईजैक- जांचकर्ता श्रीरामुलु के बीजेपी में शामिल करने से नाराज़ सुषमा BJP की चौथी लिस्ट आज होगी जारी अब सोने-चांदी के सिक्कों पर दिखेगें सचिन तेंदुलकर नहीं माने गिरिराज, भाजपा का फैसला बदलने से इंकार कार ने चार को रौंदा, आरोपी चालक गिरफ्त में कांग्रेस हार का बहाना तलाश रही है: नरेन्द्र मोदी अदभुत..! महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म कपिल सिब्बल की सभा में बार-बालाओं ने लगाए ठुमके ‘आप’ नेता कुमार विश्वास के काफिले पर हमला
लूलिया से शादी करेंगे सलमान खान!
11 Mar 2014

 

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘दंबग’ स्टार सलमान खान ने सरेआम ये एलान कर दिया है कि वो एक फिरंगी से शादी करेंगे। वैसे सलमान की जिंदगी में तो फिलहाल दो ही फिरंगी हैं एक तो कटरीना और दूसरी ‘ओ तेरी’ की आइटम गर्ल लूलिया। दरअसल, सलमान से जब उनकी शादी की बावत पूछा गया कि, वह अपनी शादी कब करेंगे तो सलमान ने कहा कि, मेरे लिए अभी बदलाव का दौर है। 15 बरस की उम्र से मेरे अंदर कुछ नहीं बदला था। और पहली बार खुद को बदलते देख मैं राहत की सांस ले रहा हूं। और ये सबकुछ पिछले ढाई साल से चल रहा है। अब आराम करने का वक्त खत्म हो रहा है क्योंकि जल्द ही मेरी जिंदगी में कुछ होने वाला है।
 
सलमान ने कहा कि, मैं इंसानियत में विश्वास रखता हूं। मैं इस्लाम, ईसाई धर्म और हर अच्छी चीज में विश्वाशस रखता हूं, ये एक तरह का आशीर्वाद ही है। मेरे पिता पठान हैं, मां ईसाई है और जीजा पंजाबी। अब मैं सोच रहा हूं बीवी फिरंगी ले आऊं।
सलमान के इस बयान के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, शायद तभी तो रोमानिया में अपना घर बार छोड़ लूलिया मुंबई में डोरा डाली हुईं हैं। जीजा अतुल अग्निहोत्री ने तो लूलिया को अपनी फिल्म ‘ओ तेरी’ में आइटम नंबर भी दे दिया।
 
ये सारी बातें इशारा तो इसी फिरंगी छोरी की तरफ कर रहे हैं, लेकिन एक मीडिया फंक्शन में सलमान ने ये भी बताया है कि आखिर क्यों बार बार ब्रेक-अप का जिन्न उन्हें परेशान करता है। सलमान ने कहा कि जब आप एक रिश्ते में होते हैं तो लड़की आपको छोड़कर ना जाए इसके लिए आप सबकुछ करते हैं। आप एक अच्छा इंसान बनने की कोशिश करते हैं। गर्लफ्रेंड के साथ तमीज से पेश आते हैं। आप चीखते हैं, चिल्लाते हैं और जब ये सब चीजें काम करना बंद कर देती हैं तो आप सिर्फ यही कह सकते हैं ठीक है यार जाओ, मुझे अपने हाल पर छोड़कर।
 
लूलिया वंतूर रोमानिया की रहने वाली हैं और पेशे से टीवी एक्ट्रेस हैं। साथ साथ टीवी पर एंकरिंग करती भी दिख जाएंगी। रोमानिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में इनका नाम आता है। लेकिन सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि, ये ये पिछले कई महीनों से मुंबई में डेरा डाली हुईं हैं। कभी बंगला साहिब तो कभी मंदिर भगवान के दर्शन करने पहुंच जाती हैं। नेक कामों में हाथ बंटाती हैं। और जब भी वक्त मिलता है सलमान के साथ घूमने फिरने निकल जाती हैं।
 
सलमान लूलिया वंतूर से दो साल पहले रोमानिया में मिले थे तब से इनके बीच दोस्ती दिन ब दिन और गहरी होती जा रही है। और तो और अब रोमानिया की ये एक्ट्रेस मुंबई आ गईं हैं। लूलिया वंतूर को देर रात सलमान के साथ पार्टी करते देखा जाता है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि, इन दोनों को देर रात बैंडस्टैंड में एक फाइव स्टार होटल में दोनों को एक साथ आते जाते अक्सर देखा जाता है। पहले तो सलमान कैमरों से बचते फिरते थे लेकिन अब उन्हें मीडिया की परवाह नहीं है। और लूलिया भी सलमान की कंपनी खूब एंजॉय कर रही हैं।

11 Mar 2014

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn