पीएम मनमोहन सिंह के भाई ने थामा भाजपा का दामन केंद्र सरकार को दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार हनीमून, पिकनिक के लिए दलितों के घर जाते हैं राहुल: रामदेव IPL 7 : दिल्ली का फिर निकला ‘दम’, सनराइजर्स ने 4 रनों से हराया एक्टर इंद्र कुमार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार पति ने ही करा दिया अपनी पत्नी का बलात्कार डॉन छोटा शकील का शार्प शूटर पुलिस गिरफ्त में छः वर्षीय बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी पीएम दूरदर्शी नहीं हैं इसलिए उन्हें नहीं दिख रही है मोदी लहर: जेटली मनमोहन भूले हैं पंजाब का नमक, मैं नहीं भूलूंगा: मोदी नहीं सुधरेंगे...! पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन कोरिया: जहाज हादसे में मृतकों की संख्या 181 पहुंची ऑस्ट्रेलिया: प्लेन हाइजैक होने की अफवाह से मची हड़कंप बड़े परदे पर रिलीज़ हुई कांची केजरीवाल के चुनावी सभा में मोदी समर्थकों का हंगामा IPL 7: जीत की लिए तरसती मुंबई का सामना चेन्नई से IPL 7: सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली डेयरडेविल्स से शुक्रवार को सेंसेक्स 188 अंक फिसला, निफ्टी 6783 पर बंद मारुति सुजुकी का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ घटा 2जी घोटाला: ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, ए राजा समेत 9 लोगों के नाम
क्रूर पिता ने आत्म सम्मान के लिए गर्भवती बेटी को उतारा मौत के घाट
23 Apr 2014

 

मुरादाबाद: मुरादाबाद में एक  पिता  ने अपने आत्म सम्मान के खातिर अपनी बिन ब्याही मां बनी बेटी और उसके नवजात बच्चे की हत्या कर उसके शव को ईख के खेत में दफना दिया। जब मामले की बावत ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर जब पुलिस ने लापता युवती की तलाश शुरू की तो शक पिता पर ही गहराया। बावजूद इसके आरोपी पिता पुलिस को लगभग आठ दिनों तक गुमराह करने में कामयाब रहा। लेकिन, वह कहा जाता है न ‘पुलिस के ...... की बात है निराली, गूंगा भी गाता है कव्वाली’। सो आरोपी पिता ने पुलिस के समक्ष अपने गुनाह कबूल कर लिए।
 
आरोपी द्वारा दिए गए जानकारी के आधार पर पुलिस उस ईख के खेत में पहुँची जहाँ उसने अपनी बेटी और उसके नवजात शिशु को दफनाया था। पुलिस ने मृतिका और उसके नवजात का शव बरामद कर आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। वहीँ इस घटना से पूरे ईलाके में सनसनी फ़ैली हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्राधिकार में आने वाले गाँव अलियाबाद की है। जहां भगवान दास (आरोपी पिता) की बेटी पूनम (मृतिका) करीब आठ दिन पहले रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। ग्रामीणों ने उसे किसी के साथ जाते भी नहीं देखा था। दबी जबान में लोग भगवान दासपर हत्या का संदेह जताने लगे। तब पुलिस ने भगवान दासको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। यह पूछताछ आठ दिन चली और आखिरकार भगवान दास ने  अपना गुनाह  क़ुबूल  कर लिया।
 
अपने आत्म सम्मान में भगवान दासइतना चूर हो गया कि, जिस बेटी  को उसने  फूलों से पाला था उसका ही कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि, पूनम (मृतिका) का किसी लड़के से प्रेम पसंग था जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी। जब पूनम के अचानक पीड़ा हुई तो उसे डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर यह प्रसव पीड़ा का दर्द बताया था और  उसे एक पुत्र की प्राप्ति हो गई। भगवान दास इस बात से शर्मसार हो गया और उसने इसी कारन पूनम और उसके बच्चे  की हत्या कर शव को दबा दिया। उसके बाद भगवान दास ने लोगों में अफवाह फैला दी कि, पूनम अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। फिलहाल  पुलिस  ने  इस क्रूर पिता को जेल भेज दिया है और शव को बरामद कर  पोस्टमार्टम  के लिए  भेज दिया है।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn