सीआईडी आफिसर अब बनेंगे 'खतरों के खिलाड़ी'
02 Feb 2014
मुंबई: 'खतरों के खिलाड़ी' लौट आए हैं। छोटे पर्दे के इस शो के पांचवे सीजन को फिल्म मेकर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। अब शो के कंटेस्टेंट के नामों से भी पर्दा उठा चुका है। इस शो में कुल 12 सदस्य होंगे। इसमें बिग-बास के लव कपल यानि गौहर खान और कुशाल टंडन भी दिखाई देंगे।
गौहर खान और कुशाल टंडन के अलावा इसमें एक ऐसा कंटेस्टेंट भी होगा जो अब तक सोनी पर प्रसारित होने वाले सीआईडी शो में ‘दरवाजा’ तोड़ के नाम से ज्यादा पहचाने जाते हैं। इशारा आप समाझ चुके होंगे। अरे कुछ तो गड़बड़ है दया, पता लगाना पड़ेगा। अब तो समझ ही गए हैं आप। हम बात कर रहें हैं सीआईडी शो के जाबांज अधिकारी दया यानि दयानंद की शेट्टी की। दया, कुशल और गौहर के अलावा शो में इसके अलावा रजनीश दुग्गल, निकेतन धीर और कोरियोग्राफर-एक्टर सलमान युसूफ खान भी हिस्सा लेंगे।
इसके अलावा माही विज और पूजा गौर के नाम भी शामिल हैं। स्टंटवुमन गीता टंडन और फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल रोशेल मारिया राव भी शो का हिस्सा होंगी। इस बार शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में की जाएगी। शो के होस्ट रोहित शेट्टी का दावा है कि इस बार शो स्टंट और मनोरंजन का बढ़िया मिश्रण होगा। उन्होंने कहा, 'जब एक्शन और कॉमेडी एक साथ आते हैं तो जबरदस्त मनोरंजन होता है। इस शो में भी वह बात है जो आपको पूरा मनोरंजन देगा।'