एक बार फिर महिलाओं ने बताया- ‘हम किसी से कम नहीं’
08 Feb 2014
खंडवा/नई दिल्ली: ‘हम किसी से कम नहीं’! एक बार फिर से महिलाओं ने यह बात इशारों-इशारों में कही है। दरअसल, मध्य प्रदेश राज्य के खंडवा जिले में पुरोशो द्वारा महिलाओं की हंसी उड़ाई गई। पुरुषों द्वारा यहाँ कहा गया कि, महिलाओं के बस का नहीं है कि, वह कुएं की खुदाई कर सकें। जिस पर महिलाओं ने पुरुषों के ताने को चुनौती मानते हुए न सिर्फ खुदाई की बल्कि, कुएं से पानी भी निकाल दिया। सबसे बड़ी बात मामले में यह भी रही कि, महिलाओं की मदद पंचायत ने भी नहीं की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश राज्य के खंडवा जिले में आदिवासी अंचल खालवा के लंगोटी गांव में पानी की समस्या को ख़त्म करने लिए पंचायत से गुहार लगाई। बार-बार महिलाओं द्वारा कहे जाने पर भी पंचायत ने उनकी नहीं सुनी। उसके बाद एक महिला ने स्टाम्प पेपर पर अपने आँगन में कुआ खोदने की अनुमति दे दी। फिर क्या था महिलाओं ने न सिर्फ कुआं खोदा बल्कि, उन्होंने उसमे से पानी भी निकाला और पूरे गांव को पानी की समस्या से निजात दिला दी।
कुएं की खुदाई कर रही महिलाओं ने बताया कि, किसी बाबा ने बताया कि यहाँ पानी अवश्य निकलेगा। जिसके बाद हमें गांव के पुरुषों से खुदाई करने को कहा लेकिन, उन्होंने हमारी बात नहीं मानी। मजबूरन हमने खुदाई शुरू की और हमें सफलता मिली। महिलाओं का कहना है कि, उन्होंने करीब 40 दिन की मेहनत में 20 फिट तक खुदाई की। इस दौरान पुरुष वर्ग हमारा मजाक भी उड़ाते रहे लेकिन, हम अपने काम पर जुटे रहे और हमें अंततः सफलता मिल ही गई।