IPL-7: केकेआर ने 6 विकेट से मुंबई पर दर्ज की जीत
15 May 2014

 

नई दिल्ली: IPL के सातवें सीज़न में कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया| मुंबई ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पांच विकेट पर 141 रन बनाए जिसके जवाब में केकेआर ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। कोलकाता की ओर से रोबिन उथप्पा ने 80 रन बनाए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर ने मुंबई इंडियन्स पर अपनी टीम की छह विकेट से जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया| गंभीर ने मैच के बाद कहा कि, इससे हमारी टीम के जज्बे का पता चलता है। खिलाड़ियों ने अभियान पटरी पर लाने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है।
 
उन्होंने कहा कि, टॉस जीतना अच्छा रहा और उसके बाद गेंदबाजों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें 140 रन पर रोका। नारायण ने फिर शानदार गेंदबाजी की। वह रहस्यमयी गेंदबाज हैं और हम भाग्यशाली हैं जो हमारे पास उस जैसा गेंदबाज है। वहीं, केकेआर की ओर से 80 रनों की पारी खेलने वाले रोबिन उथप्पा ने कहा कि, उन्होंने पिछले कुछ समय में अभ्यास में घंटों बिताए हैं जिसका उन्हें सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि, मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मैं अपने कौशल को निखारने पर भी काम कर रहा हूं। मैं अपने सही तकनीक से खेल रहा हूं। वहीं, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था फिर भी उनकी टीम ने 20 रन कम बनाए। इस मैदान पर 140 रन के योग का बचाव करना आसान नहीं था। आपको मैच जीतने के लिए लगातार 170 रन से अधिक का योग बनाना होगा। रोहित ने स्वीकार किया कि उनके गेंदबाज निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn