भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक जारी, नमो पर नहीं होगा फैसला! मलेशिया: लापता विमान का नहीं लगा सुराग, हर कोशिश नाकाम व्यवसायी पर हमले की बावत सैफ के खिलाफ आरोप तय अमेरिकी कोर्ट ने देवयानी पर लगे आरोपों को किया ख़ारिज श्रीलंका ने रिहा किये 24 भारतीय मछुआरे गुरुवार को सेंसेक्स 82 अंकों की गिरावट पर बंद कोल इंडिया के अधिकारी 3 दिवसीय हड़ताल पर सुब्रत राय अभी जेल में ही रहेंगे, अगली सुनवाई 25 को सलमान खुर्शीद पर SC, चुनाव आयोग के अपमान का आरोप दामिनी दुष्कर्म कांड: दोषियों की फांसी की सजा बरकरार बीजेपी में शामिल हो सकती हैं किरण बेदी! बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग 'AAP' में शामिल कांग्रेस का कोई बड़ा नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं: बीजेपी मुंबई के आदित्य बिरला इंटरनेशनल स्कूल की बेसमेंट में लगी आग बीजेपी-शिवसेना में सब ठीक है? करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ने छलांग लगाकर जान देदी सहारा की याचिका पर आज SC में होगी सुनवाई नमो का प्रचार: गांव-गांव में 'मोदी आने वाला है' अमेरिकी कोर्ट में देवयानी के खिलाफ लगे आरोप खारिज मोदी किस सीट से लड़ेंगे चुनाव, आज हो सकता है एलान
आगामी वित्त वर्ष में भारतीय महिला बैंक खोलेगी 55 नई शाखाएं
11 Mar 2014

 

नई दिल्ली: देश का पहला महिला बैंक (भारतीय महिला बैंक) अगले वित्त वर्ष में 55 नई ब्रांच खोलने की तैयारी कर रहा है। बैंक की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर ऊषा अनंतसुब्रमण्यन ने जानकारी दी है कि, इस वित्त वर्ष के अंत तक उनका 25 नई शाखाएं खोलने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। अगले वित्त वर्ष में उन क्षेत्रों में 55 नई शाखाएं खोली जाएंगी, जहां पर लोग बैंकिंग सेवाओं से वंचित हैं।
 
ऊषा अनंतसुब्रमण्यन ने गोवा की राजधानी पणजी में आज भारतीय महिला बैंक की 14वीं शाखा का उद्घाटन किया। ऊषा ने जानकारी दी है कि बैंक में कोई भी व्यक्ति पैसे जमा कर सकता है, लेकिन कर्ज सिर्फ महिलाओं को ही दिया जाएगा। ऊषा के अनुसार, महिलाएं धोखेबाजी का काम नहीं करती हैं, जिस कारण से महिलाओं को कर्ज देना अधिक सुरक्षित है। बैंक ने व्हीकल फाइनेंस के लिए टाटा मोटर्स के साथ गठजोड़ किया है और लड़कियों को सीए की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान के साथ करार किया जा रहा है।

11 Mar 2014

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn