दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक है भारत
18 Mar 2014

 

नई दिल्ली: एक स्वीडिश थिंक टैंक ने कहा है कि, पाकिस्तान और चीन की तुलना में भारत हथियार प्रणाली का तीन गुना आयात करता है| भारत दुनिया में हथियारों का सबसे बडा आयातक है| स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा अंतरराष्ट्रीय हथियार हस्तांतरण पर प्रकाशित नये आंकडों के मुताबिक, भारत हथियारों का चीन और पाकिस्तान की तुलना में अब तीन गुना अधिक आयात करता है जबकि, चीन हथियारों के आयात के मामले में दूसरे और पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है| थिंक टैंक ने कहा है कि, बडे हथियारों के भारतीय आयात का आकार 2004 से 2008 तथा 2009 से 2013 के बीच 111 प्रतिशत बढ़ा है| अगर 2009 से 2013 के पांच साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो, भारत ने हथियार खरीद में 14 फीसदी का इजाफा किया है। बीते पांच सालों में उसके बड़े हथियार आयात करने की दर 111 फीसदी रही है और यह पूरी दुनिया का 7 से 14 फीसदी हिस्सा है।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn