पीएम मनमोहन सिंह के भाई ने थामा भाजपा का दामन केंद्र सरकार को दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार हनीमून, पिकनिक के लिए दलितों के घर जाते हैं राहुल: रामदेव IPL 7 : दिल्ली का फिर निकला ‘दम’, सनराइजर्स ने 4 रनों से हराया एक्टर इंद्र कुमार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार पति ने ही करा दिया अपनी पत्नी का बलात्कार डॉन छोटा शकील का शार्प शूटर पुलिस गिरफ्त में छः वर्षीय बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी पीएम दूरदर्शी नहीं हैं इसलिए उन्हें नहीं दिख रही है मोदी लहर: जेटली मनमोहन भूले हैं पंजाब का नमक, मैं नहीं भूलूंगा: मोदी नहीं सुधरेंगे...! पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन कोरिया: जहाज हादसे में मृतकों की संख्या 181 पहुंची ऑस्ट्रेलिया: प्लेन हाइजैक होने की अफवाह से मची हड़कंप बड़े परदे पर रिलीज़ हुई कांची केजरीवाल के चुनावी सभा में मोदी समर्थकों का हंगामा IPL 7: जीत की लिए तरसती मुंबई का सामना चेन्नई से IPL 7: सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली डेयरडेविल्स से शुक्रवार को सेंसेक्स 188 अंक फिसला, निफ्टी 6783 पर बंद मारुति सुजुकी का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ घटा 2जी घोटाला: ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, ए राजा समेत 9 लोगों के नाम
इराक: आतंकी हमले में 18 की मौत, 60 घायल
21 Apr 2014

 

बग़दाद: इराक की राजधानी बगदाद स्थित आज एक निजी शिया कॉलेज में योजनात्मक तरीके से किये गए हमले सहित देशभर हुए सीरियल ब्लास्ट में कम से कम 18 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीँ करीब 60 लोगों के घायल होने की भी खबर है।
 
देश में संसदीय चुनाव होने में 2 सप्ताह से भी कम समय रह गए हैं और इराक हिंसा को काबू में करने के लिए संघर्ष कर रहा है। पुलिस ने बताया कि हमला दक्षिणी समवाह शहर के बाहर एक वाणिज्यिक क्षेत्र में एक साथ दो कार बम विस्फोट हुए। इन विस्फोटों में सात व्यक्तियों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कॉलेज पर हमला बगदाद के पूर्वी-उत्तर क्षेत्र में हुआ। विस्फोटक बांधे एक आत्मघाती हमलावर ने कॉलेज के मुख्यद्वार पर हमला किया जबकि तीन अन्य आतंकवादियों ने पीछे के द्वार पर हमला किया। आतंकियों ने चार पुलिसकर्मियों और एक शिक्षक को मार दिया और 18 अन्य लोगों को घायल कर दिया। हालाँकि, सुरक्षाबलों ने सभी हमलावरों को मार गिराया है।
 
तीसरे हमले में बगदाद के दक्षिण इस्कांदरियाह नगर स्थित एक वाणिज्यिक क्षेत्र में एक कार बम विस्फोट हुआ। इस हमले में तीन लोग मारे गए और 12 लोग घायल हुए है। कल रात बगदाद के पास अल राशिद गांव में हुए एक बम विस्फोट में तीन लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। इन विस्फोटों की अभी किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn