BREAKING NEWS
मनोहर पर्रिकर ने गोवा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया
 डीजल 3.37 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता
डीजल 3.37 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता
18 Oct 2014

 

नई दिल्ली: महंगाई के मोर्चे पर अच्छी और कमी का सौगात देने के बाद अब मोदी सरकार दिवाली से पहले आम जनता को एक और तोहफा देने जा रही है। दिवाली से पहले डीजल के दाम कम किए जाएंगे। आज रात से डीजल के दाम में 3 रुपए 37 पैसे की कमी की जाएगी। बीते चार साल में पहली बार होगा जब डीजल के दाम कम होंगे। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि पेट्रोल की तरह डीजल की कीमतें भी बाज़ार तय करेंगा। मुंकेश अंबानी की कंपनी को बड़ा झटका देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक गैस की कीमत 5.61 डॉलर तय की गई। यूपीए सरकार ने 8.4 डॉलर का प्रस्ताव रखा था।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने से डीजल पर कंपनियों का मुनाफा बढ़ा है। ईंधन में सबसे ज्यादा खपत डीजल की होती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम चार साल के निम्न स्तर पर पहुंच गया है। अक्तूबर के पहले पखवाड़े में डीजल पर तेल कंपनियों को 1.90 रुपये प्रति लीटर का फायदा हो रहा था जो और बढ़कर 3.56 रुपये प्रति लीटर हो गया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
 
मोदी मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला लेने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की घोषणा की। इसके साथ ही डीजल का भाव भी पेट्रोल की तरह बाजार तय करेगा। सरकार ने डीजल को भी डिरेगुलेट कर दिया है।
 
इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नए गैस मूल्य फार्मूले को भी मंजूरी दी है। यह फार्मूला एक नवंबर से लागू होगा, जिसके अनुसार गैस की कीमत में हर साल छमाही आधार पर एक अप्रैल और एक अक्तूबर को संशोधन होगा।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn