भाजपा ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज मिलिए उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘अय्यास कोतवाल’ से मुखिया की गला घोंटकर हत्या प्रिया दत्त के खिलाफ पूनम महाजन को भाजपा ने उतारा कांग्रेस ने जारी की लोस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक जारी, नमो पर नहीं होगा फैसला! मलेशिया: लापता विमान का नहीं लगा सुराग, हर कोशिश नाकाम व्यवसायी पर हमले की बावत सैफ के खिलाफ आरोप तय अमेरिकी कोर्ट ने देवयानी पर लगे आरोपों को किया ख़ारिज श्रीलंका ने रिहा किये 24 भारतीय मछुआरे गुरुवार को सेंसेक्स 82 अंकों की गिरावट पर बंद कोल इंडिया के अधिकारी 3 दिवसीय हड़ताल पर सुब्रत राय अभी जेल में ही रहेंगे, अगली सुनवाई 25 को सलमान खुर्शीद पर SC, चुनाव आयोग के अपमान का आरोप दामिनी दुष्कर्म कांड: दोषियों की फांसी की सजा बरकरार बीजेपी में शामिल हो सकती हैं किरण बेदी! बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग 'AAP' में शामिल कांग्रेस का कोई बड़ा नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं: बीजेपी मुंबई के आदित्य बिरला इंटरनेशनल स्कूल की बेसमेंट में लगी आग
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने लौटाया सपा का टिकट
11 Mar 2014

 

कानपुर: जाने-माने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी द्वारा उन्हें दिया गया लोकसभा चुनाव का कानपुर से टिकट वापस कर दिया है। राजू ने टिकट वापस करने के बाद कहा कि, यह कदम उन्होंने बहुत ही सोच-समझकर उठाया है। राजू का कहना था कि, कानपुर से उम्मीदवार घोषित होने के बाद से ही उन्हें वहां पर कार्यकर्ताओं और नेताओं का साथ नहीं मिल रहा था। इसी के चलते उन्होंने टिकट वापस कर दिया है।
 
एक प्रेसवार्ता में राजू ने सपा मुखिया मुलायम सिंह की तारीफ़ करते हुए कहा कि, उनकी वजह से ही इन लोगों की रोजी-रोटी चलती है। इसके बाद वह उनके दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। वहां के स्थानीय नेता उनकी जगह होर्डिग्स पर अपनी तस्वीर लगाते हैं। उनका आरोप था कि उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद से ही उन्हें स्थानीय नेताओं द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा था। राजीव ने कहा कि, उनके टिकट वापसी पर कोई बवाल न हो इसलिए वह यह प्रेस वार्ता कर पूरे मामले पर सफाई दे रहे हैं। साथ ही राजू ने यह भी कहा कि, वह चाहते हैं मुलायम सिंह यादव देश के प्रधानमंत्री बनें।

11 Mar 2014

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn