पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, पुंछ में फायरिंग
13 Jun 2014

 

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए आज सुबह जम्मू के पुंछ और रजौरी क्षेत्र में गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना की इस करतूत का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया| भारतीय जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके अलावा मेंढर सेक्टर में भी सुबह अकारण गोलीबारी की गई। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके घटना की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, राजौरी और पुंछ में सीजफायर का बड़ा उल्लंघन हुआ है। कुछ रिहायशी इलाकों में बम के गोले गिरे हैं जिस कारण कुछ जानमाल का नुकसान भी हुआ है। इसके साथ ही एक और ट्वीट कर उमर ने कहा है कि, यह महज एक इत्तेफाक है कि, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए कल रक्षा मंत्री पहले दौरे पर जम्मू-कश्मीर आ रहे हैं। फौज के बड़े अधिकारियों और खुफिया विभाग का मानना है कि, इस गोलीबारी की आड़ में पाकिस्तानी सेना की ओर से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ को बढ़ावा देने की कोशिश की जाती है।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn