पीएम मनमोहन सिंह के भाई ने थामा भाजपा का दामन केंद्र सरकार को दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार हनीमून, पिकनिक के लिए दलितों के घर जाते हैं राहुल: रामदेव IPL 7 : दिल्ली का फिर निकला ‘दम’, सनराइजर्स ने 4 रनों से हराया एक्टर इंद्र कुमार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार पति ने ही करा दिया अपनी पत्नी का बलात्कार डॉन छोटा शकील का शार्प शूटर पुलिस गिरफ्त में छः वर्षीय बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी पीएम दूरदर्शी नहीं हैं इसलिए उन्हें नहीं दिख रही है मोदी लहर: जेटली मनमोहन भूले हैं पंजाब का नमक, मैं नहीं भूलूंगा: मोदी नहीं सुधरेंगे...! पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन कोरिया: जहाज हादसे में मृतकों की संख्या 181 पहुंची ऑस्ट्रेलिया: प्लेन हाइजैक होने की अफवाह से मची हड़कंप बड़े परदे पर रिलीज़ हुई कांची केजरीवाल के चुनावी सभा में मोदी समर्थकों का हंगामा IPL 7: जीत की लिए तरसती मुंबई का सामना चेन्नई से IPL 7: सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली डेयरडेविल्स से शुक्रवार को सेंसेक्स 188 अंक फिसला, निफ्टी 6783 पर बंद मारुति सुजुकी का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ घटा 2जी घोटाला: ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, ए राजा समेत 9 लोगों के नाम
वाराणसी में ‘आप’ नेता सोमनाथ भारती पर हमला
23 Apr 2014

 

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में आज आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती पर कुछ आसामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। उनकी गाड़ी को भी हमलावरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमनाथ पर हमला उस समय हुआ जब वह एक टीवी शो में भाग लेने गए हुए थे। अचानक कुछ असामाजिक तत्व उनकी गाड़ी के पास आए और उन्हें चोटें पहुंचाई। इतना ही नहीं हमलावरों ने उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए।
 
अपने ऊपर हुए हमले में सोमनाथ भारती ने भाजपा का हाथ बताया। सोमनाथ ने कहा कि, यह सब भाजपा कार्यकर्ताओं का किया-धरा है। मामले की बावत सोमनाथ भारती ने जिले की भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी ‘आप’ नेता पर हमला किया गया हो। जबसे अरविन्द केजरीवाल ने वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है तब से कुछ ज्यादा ही ‘आप’ नेताओं पर हमले हो रहे हैं।
 
बताया जा रहा है कि टीवी शो के दौरान सोमनाथ भारती ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसी के बाद उत्तेजित लोगों ने उनकी पिटाई कर डाली। उन्हें बचाने के प्रयास में दो आप कार्यकर्ता भी घायल हो गए। घटना अस्सी घाट की है। भारती और आप कार्यकर्ता मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नजदीकी थाने में पहुंच गए हैं।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn