सामने आया अन्ना हज्जारे और अरविंद केजरीवाल में मतभेद
अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गया है| अन्ना आप के पर्चार में अपना नाम आने से नाराज बताए जा रहे हैं| अन्ना ने चिट्ठी लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की है| अन्ना ने अपनी चिट्ठी में लिखा था कि उन्हें कुछ लोगों से ये लगातार शिकायतें मिल रही हैं| कि आंदोलन के पैसे का चुनाव में इस्तेमाल हो रहा है| अन्ना ने लिखा था | कि राजनीति से उनका कोई लेना देना नहीं है|
इसलिए उनके नाम पर पैसे जमा करने की खबर से वो परेशान हैं| अन्ना ने चिट्ठी में 29 दिसंबर को जनलोकपाल बनाने के भरोसे पर भी सवाल उठाया| उन्होंने पूछा है कि विधानसभा चुनाव जीतकर ये दावा कैसे पूरा हो सकता है| इसके अलावा उन्होंने पूछा है| कि रामलीला और जंतर मंतर पर जमा हुए पैसों के बारे में उन्हें कुछ मालूम नहीं है| इसलिए केजरीवाल इसकी सही जानकारी मुहैया कराएं|