BREAKING NEWS
मनोहर पर्रिकर ने गोवा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया
अफगानिस्तान: भूस्खलन से 2100 मरे
03 May 2014

 

काबुल : उत्तरी अफगानिस्तान में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में शनिवार को एक दूरस्थ गांव का बड़ा हिस्सा चपेट में आ गया, भूस्खलन के बाद से दो हजार लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिसमें कम से कम 2100 लोग मारे गए है| 
 
भूस्खलन के डर से अधिकारियों ने पास के एक गांव को भी खाली करा लिया है। ग्रामीण इस प्राकृतिक आपदा के आगे खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं और गवर्नर ने खुदाई में सबसे मदद की अपील की है। भूस्खलन के कारण लगभग सभी मकान ध्वस्त हो गए हैं।
 
बदख्शां प्रांत के जिस गांव में भूस्खलन हुआ है, वहां के लोग बचाव कार्य में स्थानीय प्रशासन, संयुक्त राष्ट्र और नाटो के सैन्य बल की मदद कर रहे हैं। गांव में दिन भर तेज बारिश हुई और बाढ़ भी आ गई। अफगानिस्तान में अक्सर भूस्खलन और हिमस्खलन की घटनाएं होती हैं, लेकिन आज का भूस्खलन भीषण था। अदीब के अनुसार बचावकर्मी राहत कार्यो में जुटे हैं, लेकिन पर्याप्त उपकरण नहीं होने के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn