पाकिस्तान: आत्मघाती हमले में 9 की मौत, दर्जनों घायल
05 Feb 2014
पेशावर: पाकिस्तान के पेशावर प्रान्त में मंगलवार देर रात हुई एक आत्मघाती हमले में 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीँ, इस हमले में कम से कम 60 लोग घायल हुए है। यह हमला पेशावर की राजधानी राजधानी खैबर पख्तूनख्वा में एक होटल में किया गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह आत्मघाती हमला कुचा रिसालदार में इमाम बरगाह आलमदार के निकट पाक होटल में हुआ।
पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हमले में प्रभावित लोगों में ज्यादातर शिया थे। शहर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद फैसल मुख्तार ने कहा कि यह एक आत्मघाती हमला था। पुलिस अधिकारियों ने इस विस्फोट के पीछे पाकिस्तानी तालिबान का हाथ होने का शक जताया है। जानकारों का कहना है कि तालिबान ने अफगानिस्तान में चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिका पर दवाब डालने के लिए फिर से हिंसा शुरू कर दी है।
तालिबान चाहता है कि अफगानिस्तान के मसले पर नवाज सरकार अमेरिका से बात करे। विस्फोट पाकिस्तान में तालिबान और सरकार के बीच चल रही शांति वार्ता विफल होने के कुछ ही घंटे बाद हुआ। हालांकि, अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने खुलकर नहीं ली है। आपको बता दें कि, पाकिस्तान में इस साल आतंकवादी घटनाओं में करीब 40,000 लोगों की जान जा चुकी है।