BREAKING NEWS
मनोहर पर्रिकर ने गोवा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया
आतंकी संगठन ISIS ने की 30 सुन्नी नेताओं की हत्या
आतंकी संगठन ISIS ने की 30 सुन्नी नेताओं की हत्या
30 Oct 2014

 

बगदाद: इस्लामिक स्टेट ने बुधवार को इराक में 30 सुन्नी नेताओं को गोलियों से भून दिया है। घटना राजधानी बगदाद के पश्चिम में हीथ कस्बे की है। इराकी अधिकारियों ने बताया कि ये सभी स्थानीय कबीलाई नेता थे। सभी पर इस्लामिक स्टेट के खात्मे के लिए एक संगठन खड़ा करने का आरोप था। सभी को सार्वजनिक तौर पर लाइन में एक साथ खड़ाकर गोलियों से भून दिया गया।  दिल दहलाने वाली यह घटना इराक के हीथ कस्बे की है जो इराक का राजधानी बगदाद से करीब 140 किलोमीटर दूर। इस कस्बे पर इस्लामिक स्टेट के आंतकियों कब्जा है। खबरों के मुताबिक आतंकियों को शक था कि ये 30 लोग इराकी सेना के मददगार हैं। इसी वजह से इन्हें मौत के घाट उतार दिया।
 
लाउडस्पीकर पर लोगों को सुनाई सजा 
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आईएस आतंकियों ने पहले सुन्नी नेताओं को पूरे कस्बे में परेड करवाई। इस दौरान लाउडस्पीकर पर एक आंतकी लोगों को संदेश दे रहा था। संदेश में वह इन सभी की सजा के बारे में बता रहा था। इन्हें काफिर करार दे रहा था। इसके बाद व्यस्त सड़क पर सभी को एक लाइन में खड़ा करके रायफल से भून दिया गया। तस्वीरों में एक लाइन से धरती पर बिछी हुई लाशें देखी जा सकती हैं। 
 
उधर, अमेरिकी सेना का कहना है कि उसने इराक और सीरिया दोनों ही जगह इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हमले किए हैं। इराकी सेनाओं का कहना है कि वो बैजी की तरफ बढ़ रहे हैं। यहां देश की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी जून से ही चरमपंथियों के कब्जे में है।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn