अमेठी में प्रियंका गांधी से मिले 'AAP' कार्यकर्ता 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में अभिनेता इंदर कुमार दलजीत के बीजेपी में जाने का काफी दुख: पीएम गुजरात मॉडल से भगवान ही बचाए: सोनिया मेरे बयान को तोड़-मोड़कर पेश किया गया: रामदेव J&K: शोपियां में सेना-आतंकियों की मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर पढ़ें...गुजराती चैनल को दिए इंटरव्यू में क्या बोले मोदी IPL-7: चेन्नई की जीत, मुंबई की हार की हैट्रिक पीएम मनमोहन सिंह के भाई ने थामा भाजपा का दामन केंद्र सरकार को दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार हनीमून, पिकनिक के लिए दलितों के घर जाते हैं राहुल: रामदेव IPL 7 : दिल्ली का फिर निकला ‘दम’, सनराइजर्स ने 4 रनों से हराया एक्टर इंद्र कुमार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार पति ने ही करा दिया अपनी पत्नी का बलात्कार डॉन छोटा शकील का शार्प शूटर पुलिस गिरफ्त में बीजेपी प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, तनाव
छठे चरण का मतदान जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
24 Apr 2014

 

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान शुरू हो गया है| मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं| निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं| छठे चरण में 11 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 117 सीटों पर मतदान हो रहा है| आज सबसे अधिक तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है| तमिलनाडु में केंद्रीय मंत्री नारायण सामी समेत दयानिधि मारन, ए.राजा, टीआर बालू, वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के भाग्य का फैसला होगा| महाराष्ट्र में भी 19 सीटों पर मतदान हो रहा है| महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा, प्रिया दत्त, गुरूदास कामत, मेधा पाटकर समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है|
 
मध्य प्रदेश की 10 सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं| आज ही मध्यप्रदेश के विदिशा में भी वोट डाले जा रहे हैं जहां से लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रही हैं| वहीं, असम की 6, बिहार की 7, छत्तीसगढ़ की 7, झारखंड की 4, राजस्थान की 5, उत्तर प्रदेश की 12, पश्चिम बंगाल की 6 और जम्मू कश्मीर के साथ पुडुचेरी की एक-एक सीट पर वोट डाले जा रहे हैं| मुंबई में फिल्मी सितारे भी मतदान केन्द्र तक पहुंचे और मतदान किया| धर्मेन्द्र, सनी देओल, विद्या बालन, कमल हासन और रजनीकांत समेत कई फिल्मी सितारों ने वोट डाला| वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत समस्त यादव परिवार वोट देने मतदान केन्द्र पहुंचा|
 
इस दौरान मुलायम सिंह यादव, रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव सभी समाजवादी पार्टी की जीत के प्रति आश्वस्त दिखे और सभी ने देश में मोदी की लहर से इनकार किया| वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी भी अपना वोट देने मतदान केन्द्र पहुंचीं| 
 
 
आइए एक नज़र डालते हैं कि, किस राज्य की कौन-कौन सी सीट पर जारी है मतदान
 
राज्य- लोकसभा सीट
 
असम- धुब्री, कोकराझार, बारपेटा, गुवाहटी, मंगलदोई, नौगांग
बिहार- सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका
छत्तीसगढ़- सुरगुजा, रायगढ़, जांजगीर, चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर
जम्मू-कश्मीर- अनंतनाग
झारखंड- राजमहल, दुमका, गोड्डा, धनबाद
मध्य प्रदेश- विदिशा, देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खारगांव, खंडवा, बैतुल
महाराष्ट्र- नंदुरबार, धुले, जलगांव, रेबर, जालना, औरंगाबाद, दीनदोरी, नासिक, पलधर, भिवंडी, कल्याण, थाने, मुबंई उत्तर, मुबंई उत्तर पश्चिम, मुबंई उत्तर पूर्व, मुबंई उत्तर सेंट्रल, मुबंई दक्षिण, सेंट्रल मुबंई दक्षिण, रायगढ़
पुडुचेरी- पुडुचेरी
राजस्थान- अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, दौसा, टोंक सवाईमाधोपुर
तमिलनाडू- चेन्नई, त्रिरुवेल्लौर, चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरिंबदुर, कांचीपुरम, अराकोनम, बेल्लोर, कृष्णागिरी, धर्मापुरी, त्रिभुनामल्लाई, अरानी, बिलुपुरम, कालाकुरीची, सेलम, नामाकल, इरोड, त्रिपुर, नीलगिरी, कोयबंटूर, पोलाची, दीनदुगल, करौर, त्रिचुरापल्ली, पेरंबल्लुर, क्यूडालोर, चिदंबरम, मइलाधुतरैय, नागापट्टनम, तंजाबौर, शिवगंगा, मदुरै, दीनी
उत्तर प्रदेश- हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर, सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हरदोई, फर्रुखाबाद
पश्चिम बंगाल- रायगंज, बलूरघाट, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद

 

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn