BREAKING NEWS
मनोहर पर्रिकर ने गोवा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया
ISIS ने 100 आतंकियों को मारने वाली कुर्दिश पोस्टर गर्ल रेहाना का सिर काटा!
ISIS ने 100 आतंकियों को मारने वाली कुर्दिश पोस्टर गर्ल रेहाना का सिर काटा!
28 Oct 2014

 

सीरिया: इस्लामिक स्टेट के उग्रवादियों ने सीरिया के कोबानी शहर में लडर्अी लडने वाली एक कुर्द महिला सैनिक रेहाना का सिर कलम कर दिया। 
युवती कुर्द सैनिक रेहाना ने सीरिया के कुर्द शहर कोंबानी में लडाई के दौरान अपनी सैन्य क्षमता का बेहतरीन परिचय दिया था और उसने इस्लामिक स्टेट के 100 उग्रवादियों को मार गिराया था। रेहाना पिछले कई सप्ताह से इस्लामिक स्टेट के उग्रवादियों के हमले से कोबानी शहर की रक्षा कर रही थी। रेहाना को हाथ में बंदूक लिए सोशल नेटवर्क पर दिखाया गया और अब उसका कटा सिर दिखाया जा रहा है। कुर्द सेना में महिला सैनिकों की संख्या 30 फीसदी है और वह मजबूती के साथ इस्लामिक स्टेट के हमलों से कोबानी शहर का बचाव कर रही हैं। प्रमुख अखबार मेल टुडे ने इस खबर को प्रमुखता से कवर किया है। इन खबरों के अनुसार, उन्हें आइएसआइएस आतंकियों ने उन्हें बंधक बना कर उनका सिर कलम कर दिया। आतंकियों के खिलाफ बंदूक उठाने वाली रेहाना की तसवीरें इंटरनेट पर वॉयरल हो गयी थीं। उनके फोटो को हजारों बार इंटरनेट पर री ट्विट भी किया गया। एक पत्रकार द्वारा खींची गयी उस तसवीर में वे सीरिया की सीमा पर जीत का निशान बनाते दिखती हैं। कुर्दिश लड़ाकों की महिला इकाई पिछले 42 दिन से लगातार आतंकियों से संघर्ष कर रही है। मालूम हो कि 10 हजार से अधिक कुर्दिश महिला लड़ाकों की फौज अप्रैल में गठित की गयी थी।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn