पीएम मनमोहन सिंह के भाई ने थामा भाजपा का दामन केंद्र सरकार को दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार हनीमून, पिकनिक के लिए दलितों के घर जाते हैं राहुल: रामदेव IPL 7 : दिल्ली का फिर निकला ‘दम’, सनराइजर्स ने 4 रनों से हराया एक्टर इंद्र कुमार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार पति ने ही करा दिया अपनी पत्नी का बलात्कार डॉन छोटा शकील का शार्प शूटर पुलिस गिरफ्त में छः वर्षीय बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी पीएम दूरदर्शी नहीं हैं इसलिए उन्हें नहीं दिख रही है मोदी लहर: जेटली मनमोहन भूले हैं पंजाब का नमक, मैं नहीं भूलूंगा: मोदी नहीं सुधरेंगे...! पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन कोरिया: जहाज हादसे में मृतकों की संख्या 181 पहुंची ऑस्ट्रेलिया: प्लेन हाइजैक होने की अफवाह से मची हड़कंप बड़े परदे पर रिलीज़ हुई कांची केजरीवाल के चुनावी सभा में मोदी समर्थकों का हंगामा IPL 7: जीत की लिए तरसती मुंबई का सामना चेन्नई से IPL 7: सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली डेयरडेविल्स से शुक्रवार को सेंसेक्स 188 अंक फिसला, निफ्टी 6783 पर बंद मारुति सुजुकी का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ घटा 2जी घोटाला: ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, ए राजा समेत 9 लोगों के नाम
इराक: आत्मघाती हमले में 33 की मौत, 80 घायल
22 Apr 2014

 

बगदाद: इराक के विभिन्न प्रान्तों में हुए आत्मघाती और अन्य हमलों में कम से कम 33 लोगों की मौत की खबर है। वहीँ इन हमलों में 80 से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस अधिकारीयों ने जानकारी दी है कि, इस महीने के अंत में होने वाले महत्वपूर्ण संसदीय चुनाव से पहले देश में हो हिंसा की घटनाओं की शृंखला में ये हमले ताजा कड़ी हैं।
 
आपको बता दें कि, पिछले एक साल में जितनी हिंसा हुई है वह 2008 के बाद से कभी नहीं हुई थी। आत्मघाती हमला और बमबारी की घटनाओं में हुई बढ़ोतरी शिया नेतृत्व वाली सरकार के समक्ष बहुत बड़ी चुनौती बन गई है, क्योंकि अमेरिकी सेना के 2011 में वापस जाने के बाद से इराक में पहली बार 30 अप्रैल को मतदान होने वाला है।
 
सुवायराह कस्बे में हमलावर विस्फोटों से लदी कार लेकर पुलिस चौकी में घुस गया, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों सहित कुल 12 लोगों की मौत हो गई। एक अन्य पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बगदाद के दक्षिण में स्थित सुवायराह में विस्फोट हुआ, जिसमें 19 लोग घायल हो गए।
 
पास के मैदाइन कस्बे में एक अन्य आत्मघाती कार हमलावर ने अपने वाहन से सेना की एक चौकी पर टक्कर मारी, जिससे तीन सैनिकों और दो नागरिकों की मौत हो गई। इस हमले में 12 अन्य लोग घायल हो गए।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn