BREAKING NEWS
मनोहर पर्रिकर ने गोवा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया
छेडछाड और धमकी मामले में सना खान गिरफ्तार
छेडछाड और धमकी मामले में सना खान गिरफ्तार
30 Oct 2014

 

नई दिल्ली: अंबोली पुलिस ने बुधवार को अभिनेत्री सना खान और उनके बॉयफ्रेंड के साथ एक नौकर को गिरफ्तार किया है। तीनों पर हाल ही में एक मीडिया कंसल्टेंट पूनम खन्ना को प्रताड़ित करने का आरोप है। पुलिस ने इसी दिन तीनों को कोर्ट के सामने पेश किया और उन्हें जमानत दे दी गई। दरअसल सना को लग रहा था कि पूनम ने उनके और उनके बॉयफ्रेंड के रिश्तों के बारे में जानकारियां लीक की हैं, जिससे उन्हें कानूनी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 2013 में सना ने 15 साल की एक लड़की को अगवा करने की भी कोशिश की थी। सना का कजन उस लड़की को पसंद करता था इसलिए सना ने उसके साथ मिलकर इसकी साजिश रची थी। नवी मुंबई पुलिस ने सना के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सना ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था और उन्हें जमानत मिल गई थी। उस वक्त सना के बॉयफ्रेंड इस्माइल खान ने ये कहते हुए उनकी जमानत कराई थी कि वो उनका दोस्त है। इसके बाद एक एनजीओ ने खुलासा किया था कि इस्माइल धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी है जिसमें कुछ साल पहले उसे गिरफ्तार भी किया गया था। उस वक्त सना ने ये कहते हुए इस्माइल की जमानत कराई कि वो उसकी पत्नी है। पिछले हफ्ते एक अखबार ने सभी जानकारियों के साथ इस बारे में एक लेख छापा था। अंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर रमेश खडतरे ने कहा, 'सना इस लेख से नाराज़ थी और उन्हें लगा कि इसके लिए खन्ना जिम्मेदार है। लेख छपने के दिन ही सना ने बाकी दो आरोपियों के साथ मिलकर खन्ना के साथ बदसलूकी की।' 21 अक्टूबर को खन्ना इलाज के लिए अस्पताल गईं। सना और बाकी दोनों अस्पताल पहुंचे। सना का नौकर खन्ना को अस्पताल से बाहर खींचकर लाया जहां सना और इस्माइल उनका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने अपनी कार में कथित पर खन्ना को धमकी दी और उनके साथ बदसलूकी की। खन्ना ने अपने भाई को मदद के लिए फोन किया। दोनों पक्षों में बहस हुई जिसके बाद आरोपी चले गए। खन्ना को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद वो पुलिस स्टेशन पहुंची। खन्ना का बयान दर्ज करने के बाद अंबोली पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn