पीएम मनमोहन सिंह के भाई ने थामा भाजपा का दामन केंद्र सरकार को दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार हनीमून, पिकनिक के लिए दलितों के घर जाते हैं राहुल: रामदेव IPL 7 : दिल्ली का फिर निकला ‘दम’, सनराइजर्स ने 4 रनों से हराया एक्टर इंद्र कुमार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार पति ने ही करा दिया अपनी पत्नी का बलात्कार डॉन छोटा शकील का शार्प शूटर पुलिस गिरफ्त में छः वर्षीय बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी पीएम दूरदर्शी नहीं हैं इसलिए उन्हें नहीं दिख रही है मोदी लहर: जेटली मनमोहन भूले हैं पंजाब का नमक, मैं नहीं भूलूंगा: मोदी नहीं सुधरेंगे...! पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन कोरिया: जहाज हादसे में मृतकों की संख्या 181 पहुंची ऑस्ट्रेलिया: प्लेन हाइजैक होने की अफवाह से मची हड़कंप बड़े परदे पर रिलीज़ हुई कांची केजरीवाल के चुनावी सभा में मोदी समर्थकों का हंगामा IPL 7: जीत की लिए तरसती मुंबई का सामना चेन्नई से IPL 7: सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली डेयरडेविल्स से शुक्रवार को सेंसेक्स 188 अंक फिसला, निफ्टी 6783 पर बंद मारुति सुजुकी का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ घटा 2जी घोटाला: ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, ए राजा समेत 9 लोगों के नाम
भाजपा नेता गिरिराज सिंह आज करेंगे सरेंडर!
23 Apr 2014

 

पटना: बिहार भाजपा इकाई के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। जिसके चलते कल पटना सिविल कोर्ट में गिरिराज सिंह समर्पण करेंगे। इससे पहले उप मंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित शेखर ने सिंह के खिलाफ वारंट जारी किए हैं। गिरिराज सिंह ने कथित रूप से यह बयान दिया था कि, नरेंद्र मोदी का विरोध करने वालों को पाकिस्तान में जगह ढूंढनी होगी। इस कथित बयान के कारण उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है।
  
गिरिराज सिंह पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 153 ए (वर्गों के बीच शत्रुता बढाना), 295 ए (किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का दुर्भावनापूर्वक अपमान करना) और 298 (किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए कोई शब्द कहना, कोई आवाज करना या कोई संकेत करना या उसके सामने कोई वस्तु रखना) के तहत मामला दर्ज किया है।
 
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिले की पुलिस ने गिरिराज सिंह के खिलाफ 21 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की दी। वह इस प्राथमिकी के अनुसार लोक प्रतिनिधित्व कानून के तहत भी आरोपों का सामना कर रहे हैं। उनके खिलाफ 18 अप्रैल को जिले में एक चुनावी सभा के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा उनके खिलाफ इन्हीं आरोपों के मामले में देवगढ जिला पुलिस ने भी एक और प्राथमिकी दर्ज की है।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn